एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेन की शार्प शूटर थालिटा डो की मौत, बन चुकी थीं ट्रेंड स्‍नाइपर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन रूस के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन की शार्प शूटर थालिटा डो की मौत हो गई है.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच छिड़े जंग में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. इनमें कई आम जनता से लेकर सेना और जानेमाने लोग भी शामिल है. दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध में यूक्रेन की शार्प शूटर थालिटा डो की मौत हो गई है. यूक्रेन की सेना में शामिल हुई ब्राजील की मॉडल रूसी हवाई हमले (Russian airstrike) में मारी गई हैं. थालिटा के रिश्तेदारों ने इस खबर की पुष्टि की है.  इसी हफ्ते उनकी मौत की जानकारी मिली है.  

बताया जा रहा है कि थालिटा डो की जान दम घुटने की वजह से गई है. रूस ने 30 जून को खारकीव में रॉकेट हमला किया था. रूस की तरफ से हुई रॉकेट स्‍ट्राइक की वजह से बंकर में आग लग गई थी. उनके साथी डगलस बुर्गियो जिनकी उम्र 40 साल थी, वो भी इस युद्ध में लड़ रहे थे और उनकी भी इस रॉकेट हमले में जान चली गई है. बुर्गियो की मौत तब हुई जब वह उसे बंकर से निकालने के लिए जा रहे थे.

बता दें कि थालिटा डो ब्राजील की रहने वाली थीं. मॉडलिंग में करियर बनाने के बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई की थी. आईएसआईएस के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए वो कुर्दिश सेनाओं में शामिल हुई. थालिटा इस समय एक ट्रेंड स्‍नाइपर बन चुकी थीं. जिस समय उनकी जान गई उससे तीन हफ्ते पहले ही वो लड़ाई के लिए यूक्रेन पहुंची थीं और फिर उन्‍हें खारकीव भेज दिया गया. उनके भाई रोड्रिगो वाइएरिया ने उन्हें एक नायक के रूप में सम्मानित किया है, जिन्होंने दूसरों की मदद करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

 खार्किव पर है रूस की नजर

यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खार्किव ( Kharkiv) रूस के साथ पूर्वोत्तर सीमा के करीब है. यह शहर अभी भी कीएव के कब्जे वाले एक पॉकेट में आता है. रूसी सेना इसे यूक्रेन से अलग करने की कोशिश में है.

अप्रैल तक इतने लोगों की गई जान

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 13 अप्रैल तक यूक्रेन में 1,932 लोग मारे जा चुके हैं. रूस-युक्रेन के जंग में अब तक 4,521 लोग घायल हुए हैं. इनमें से डोनेत्स्क और लुंहास्क में 698 लोग मारे गए हैं, जबकि जिन इलाकों पर यूक्रेन का नियंत्रण है, वहां 621 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

India Weather: दक्षिण से पश्चिम तक आसमानी आफत, कर्नाटक की गंगावली नदी में फंसे 5 लोगों का रेस्क्यू, मुंबई में बारिश से हाल बेहाल

PM Modi UP Visit: यूपी चुनाव में जीत के बाद आज पहली बार पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget