एक्सप्लोरर

PM Modi UP Visit: यूपी चुनाव में जीत के बाद आज पहली बार पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi's Varanasi visit: पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे. ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचों को दुरुस्त करने से जुड़ी हैं.

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज को अपने संसदीय क्षेत्र ‘वाराणसी’ (Varanasi) का दौरा करेंगे और इस दौरान वह 1800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं (Development Projects) का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे. ये परियोजनाएं (Projects) बुनियादी ढांचों (Infrastructure) को दुरुस्त करने और जीवन को सुगम बनाने से जुड़ी हैं. जानते हैं क्या है उनका कार्यक्रम:-

दोपहर 2 बजे
प्रधानमंत्री अपराह्न दो बजे एलटी कॉलेज, वाराणसी में ‘अक्षय-पात्र मध्याह्न भोजन रसोईघर’ का उद्घाटन करेंगे. इसकी क्षमता एक लाख विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने की है.

दोपहर दो बजकर 45 मिनट
पीएम मोदी दो बजकर 45 मिनट पर ‘इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर’- रुद्राक्ष- का दौरा करेंगे, जहां वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ का उद्घाटन करेंगे.

शाम चार बजे
प्रधानमंत्री शाम चार बजे सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम जाएंगे, जहां वह 1800 करोड़ रुपये से अधिक की बहुपरियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला भी रखेंगे.

पीएम की ओर जारी बयान के अनुसार, पीएम मोदी डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 590 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें वाराणसी स्मार्ट सिटी और शहरी परियोजनाओं के तहत कई पहल शामिल हैं, जिनमें स्नान घाट के निर्माण के साथ-साथ पहले चरण में नमो घाट का पुनर्विकास, 500 नावों के डीजल और पेट्रोल इंजनों का सीएनजी में रूपांतरण, पुरानी काशी के कामेश्वर महादेव वार्ड का पुनर्विकास और गांव हरहुआ, दासपुर में 600 से अधिक ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण, लहरतारा-चौका घाट फ्लाईओवर के तहत तैयार किया गया नया वेंडिंग जोन और अर्बन प्लेस, दशाश्वमेध घाट पर पर्यटन सुविधा और बाजार परिसर निर्माण आदि शामिल हैं. बयान में कहा गया है कि वह जिले में सीवरेज और जलापूर्ति में सुधार से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं
पीएमओ के बयान के अनुसार, उद्घाटन की जाने वाली विभिन्न सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 'वैदिक विज्ञान केंद्र' का द्वितीय चरण, महगांव में आईटीआई, रामनगर में सरकारी बालिका गृह, दुर्गाकुंड में सरकारी महिला वृद्धाश्रम में थीम पार्क आदि शामिल हैं.

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री डॉ भीम राव अंबेडकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Dr. Bhim Rao Ambedkar Sports Complex), बड़ा लालपुर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक (Synthetic Athletic Track) और सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट (Synthetic Basketball Court) और सिंधौरा में गैर-आवासीय पुलिस स्टेशन (Police Station) भवन सहित विभिन्न पुलिस और सुरक्षा अग्नि परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, मिर्जामुराद, चोलापुर में छात्रावास (Hostel) के कमरे, बैरक का निर्माण, जनसा और कपसेठी पुलिस थाने और पिंड्रा में अग्निशमन केंद्र (Fire Station) की इमारत का उद्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें: 

Maharashtra Politics: शिवसेना Vs शिवसेना की लड़ाई तेज, पार्टी सिंबल को लेकर शिंदे गुट ने किया दावा, उद्धव ठाकरे ने बदला चीफ व्हिप

RCP Singh Resigns: नीतीश के चहेते आरसीपी सिंह का केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा, क्या अब किसी नई भूमिका की कोई राह निकलती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget