एक्सप्लोरर

यूक्रेन ने NATO से मांगे हथियार, कहा- जितने ज्यादा हथियार मिलेंगे उतने ही इंसानों की बचाई जा सकेंगी जिंदगियां

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने NATO से उनके युद्धग्रस्त देश को हथियार मुहैया कराने का अनुरोध किया है. वो नाटो मुख्यालय में सैन्य संगठन के विदेश मंत्रियों से बातचीत के लिए पहुंच रहे हैं

रूस और यूक्रेन के बीच 43वें दिन भी भीषण जंग जारी है. यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं. भारी संख्या में निर्दोष नागरिक भी मारे गए हैं. सैन्य कार्रवाई से संबंधित कम संसाधनों की वजह से इस युद्ध में यूक्रेन पर रूस भारी पड़ा है. इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने उत्तर अटंलाटिक संधि संगठन (NATO) से उनके युद्धग्रस्त देश को हथियार मुहैया कराने का अनुरोध किया है. कुलेबा गुरुवार को नाटो मुख्यालय में सैन्य संगठन के विदेश मंत्रियों से बातचीत के लिए पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बेहद सामान्य है और यह है हथियार, हथियार और बस हथियार. 

यूक्रेन ने नाटो से मांगे हथियार

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आगे कहा कि हमें लड़ना आता है. हमें जीतना आता है, लेकिन यू्क्रेन जो मांग कर रहा है उसकी सतत और पर्याप्त आपूर्ति के बिना जीत बहुतों की कुर्बानियां ले लेगी. उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा हमें हथियार मिलेंगे और जितना जल्दी वे यूक्रेन पहुंचेंगे, उतने ही इंसानों की जिंदगियां बचाई जा सकेंगी. विदेश मंत्री ने खास तौर पर जर्मनी से आग्रह किया और बेहद जरूरी साजोसामान और हथियार भेजने में तेजी लाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि बर्लिन के पास वक्त है पर कीव के पास नहीं.

रूसी हमले में यूक्रेन के कई शहर हो चुके हैं तबाह

यूक्रेन में रूसी सैनिक 24 फरवरी से ही लगातार बम के गोले बरसा रहे हैं. मिसाइलों से शहरों को तबाह कर रहे हैं. स्कूल, अस्पताल से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है. मारियुपोल और खारकीव में हालात बदतर हो गए हैं. चारों तरफ तबाही का आलम है. दोनों देशों के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं. वही आम नागरिकों पर क्रूर हमले की वजह से दुनियाभर में व्लादिमीर पुतिन की आलोचना हो रही है.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन की दोनों बेटियां कौन हैं और क्या करती हैं? क्यों अमेरिका बना रहा निशाना?

इजराइल: महज खमीरी रोटी के चलते अल्पमत में आई नफ्ताली बेनेट सरकार, गठबंधन की सचेतक के इस्तीफे से बढ़ी मुश्किलें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget