एक्सप्लोरर

इजराइल: महज खमीरी रोटी के चलते अल्पमत में आई नफ्ताली बेनेट सरकार, गठबंधन की सचेतक के इस्तीफे से बढ़ी मुश्किलें

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की यामिना पार्टी की इडित सिलमैन (Idit Silman) ने खानपान के नियमों को लेकर विवाद के बाद ‘‘यहूदी मूल्यों’’ के सवाल पर इस्तीफा देने की घोषणा की है.

इजराइल में नफ्ताली बेनेट सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इजराइल में सत्तारूढ़ गठबंधन की सचेतक के धार्मिक आधार पर बुधवार को इस्तीफा दिए जाने के कारण प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) की सरकार 120 सदस्यीय सदन में अल्पमत में आ गई है. ऐसे में बेनेट के कार्यभार संभालने के एक साल के भीतर देश में चुनाव की संभावना बढ़ गई है. प्रधानमंत्री बेनेट की यामिना पार्टी की इडित सिलमैन (Idit Silman) ने खानपान के नियमों को लेकर विवाद के बाद ‘‘यहूदी मूल्यों’’ के सवाल पर इस्तीफा देने की घोषणा की. सिलमैन ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि वो अब ऐसे गठबंधन में सेवा नहीं कर सकती जो हम सभी के लिए प्रिय मूल्यों के प्रतिकूल है.

खमीरी रोटी के चलते अल्पमत में आई नफ्ताली बेनेट सरकार

इडित सिलमैन ने प्रधानमंत्री से भी दक्षिणपंथी दलों से हाथ मिलाने का आग्रह किया. गठबंधन के पास 120 सदस्यीय संसद ‘नेसेट’ में केवल 60 सदस्य हैं. गठबंधन से सदस्य के इस्तीफे के बावजूद बेनेट की सरकार सत्ता में बनी रहेगी लेकिन उसे प्रमुख मुद्दों पर कानून बनाने में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. सिलमैन ने सरकारी अस्पतालों में लोगों को खमीरी रोटी और अन्य खाद्य पदार्थ लाए जाने की अनुमति का विरोध किया है. धार्मिक परंपरा के अनुसार ये खाद्य उत्पाद प्रतिबंधित हैं. कुछ धर्मनिष्ठ यहूदी लोगों के लिए अस्पताल में ऐसे खाद्य पदार्थों की मौजूदगी धार्मिक परंपरा के हिसाब से ठीक नहीं है. सिलमैन की इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री नितजान होरोवित्ज के साथ सार्वजनिक बहस हो गई थी. 

गठबंधन की सचेतक के इस्तीफे से बढ़ी सरकार की मुश्किलें

होरोवित्ज ने यहूदियों के एक प्रमुख त्योहार के दौरान अस्पतालों में ऐसे उत्पादों की अनुमति दे दी थी. मिस्र में दासता से इजराइल के लोगों की आजादी के मौके पर त्यौहार मनाया जाता है. कुछ धर्मनिष्ठ यहूदियों के लिए अस्पताल में ऐसे खाद्य पदार्थों की उपस्थिति यहूदी परंपरा के अनुकूल नहीं है. हालांकि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने 2021 में फैसला सुनाया था कि अस्पताल लोगों को ऐसा करने से नहीं रोक सकते. सत्तारूढ़ गठबंधन में आठ राजनीतिक दल हैं. जिसमें इस्लामवादी से लेकर रूढिवादी राष्ट्रवादी और उदारवादी भी हैं. पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का विरोध करने के लिए ये सभी दल साथ आए थे. संसद का अभी सत्र नहीं हो रहा और यह स्पष्ट नहीं है कि क्या विपक्ष के पास अविश्वास प्रस्ताव रखने के लिए पर्याप्त समर्थन होगा. हालांकि, सरकार के पास बहुमत नहीं रहने की स्थिति में इजराइल में तीन वर्षों में पांचवीं बार चुनाव होगा.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का रूस पर आरोप, 'हजारों लोगों की हत्या छिपाने के लिए मारियुपोल में नहीं दे रहा एंट्री'

Explainer: रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका क्यों बना रहा पुतिन की बेटियों को निशाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget