एक्सप्लोरर

रूसी हमले में जब यूक्रेन में एक साइकिल सवार पर गिरा बम का गोला, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

यूक्रेन (Ukraine) पर रूस की ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. रूस की तोपें आग उगल रही है तो मिसाइल और बम (Missiles and Bombs) से सैन्य ठिकाने तबाह किए जा रहे हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच खूनी जंग जारी है. रूस के आधुनिक हथियार और तोप यूक्रेन (Ukraine) में तबाही मचा रहे हैं. इस बीच एक बेहद ही खौफनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि रूस के राष्ट्रपति के इस फैसले से यूक्रेन की आम जनता को कितनी तबाही का सामना करना पड़ रहा है. उनकी सनक की वजह से आम लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. बेकसूर लोगों की जानें जा रही है. इस खौफनाक वीडियो में दिखाया गया है कि यूक्रेन में जंग के बीच सुनसान रोड पर एक शख्स साइकिल चलाता हुआ (Cyclist ) जा रहा है. अचानक हवाई हमला होता है. साइकिल से जा रहे शख्स पर तोप का गोला गिरता हुआ दिखाई देता है जिसके बाद जोरदार धमाका होता है और सब कुछ खत्म हो जाता है. वहां बम फटने की वजह से हर तरफ आग का मंजर पसर जाता है.

साइकिल सवार पर गिरा बम का गोला

यूक्रेन पर रूस की ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. रूस की तोपें आग उगल रही है तो मिसाइल और बम (Missiles and Bombs) से सैन्य ठिकाने तबाह किए जा रहे हैं. हवा, पानी और जमीन पर कई तरफ से हमले किए जा रहे हैं. इसमें निर्दोष लोगों की जान जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक यूक्रेन के 137 लोगों की जान जा चुकी है. इस वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे एक साइकिल सवार सड़क पर जा रहा होता है और अचानक उस पर बम के गोले गिरते हैं. चंद सेकंड में उसकी जिंदगी खत्म हो जाती है. 

यूक्रेन में तबाही का आलम

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर से सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद गुरूवार सुबह से ही यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं. यूक्रेन में भीषण तबाही का आलम है. कई लोगों की जानें जा चुकी है तो कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. यूक्रेन में नागरिकों पर हमले के साथ सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई देशों ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन व्लादिमीर पुतिन इन सब चिंताओं को दरकिनार कर लगातार हमले करवा रहे हैं. अमेरिका ने एक बार फिर से कुछ और प्रतिबंध लगाए हैं और रूस से अपने गलत फैसले के लिए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है. भारत ने भी पहल करते हुए पुतिन ने शांति की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन में खाने के सामान के लिए मारा मारी, पानी की भी किल्लत, ATM में पैसा खत्म, भारतीयों ने सुनाई आपबीती

Russia- Ukraine War Live: यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भेजा जाएगा विमान, सरकार देगी किराया

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget