एक्सप्लोरर

ट्रंप की 100 परसेंट टैरिफ वाली धमकी पर रूस का पहला रिएक्शन, विदेश मंत्री बोले- 'हम तैयार हैं...'

Sergey Lavrov on Trump Tariff: यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप द्वारा रूस पर सख्त टैरिफ लगाने की धमकी के एक दिन बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस नई पाबंदियों से निपटने के लिए तैयार है.

Sergey Lavrov on Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए 50 दिन का अल्टीमेटम देते हुए 100% तक के टैरिफ लगाने की धमकी दी. इस बयान के 24 घंटे के भीतर रूस ने जवाब देते हुए कहा कि वह किसी भी नई पाबंदी से निपटने को पूरी तरह तैयार है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चीन में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान ट्रंप की धमकी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.

नई पाबंदियों से निपटने को तैयार हैं - लावरोव
चीन के तिआनजिन में आयोजित 25वीं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) विदेश मंत्रियों की बैठक में पत्रकारों से बात करते हुए लावरोव ने कहा, हमें कोई संदेह नहीं है कि हम नई पाबंदियों का सामना कर लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, हम यह समझना चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति किस भावना से प्रेरित होकर ऐसी धमकियां दे रहे हैं.

ट्रंप ने क्या कहा था?
सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, अगर रूस 50 दिनों में युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंचता, तो हम बहुत सख्त टैरिफ लगाएंगे- करीब 100% तक. आप इन्हें सेकेंड्री टैरिफ कह सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, हम रूस से बेहद नाराज हैं. पुतिन के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, मैं यह नहीं कहना चाहता कि वह हत्यारे हैं, लेकिन वह एक ‘टफ आदमी’ हैं.

यूक्रेन युद्ध में अब तक का नुकसान
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन युद्ध में अब तक 12 लाख लोग घायल या मारे जा चुके हैं. हालांकि, रूस और यूक्रेन में से किसी ने भी आधिकारिक संख्या नहीं दी है.

रूस का पलटवार- अल्टीमेटम नामंजूर
रूसी उप-विदेश मंत्री रयाबकोव ने मंगलवार को कहा, हम सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि किसी भी तरह की धमकी या अल्टीमेटम हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया बयान बेहद गंभीर हैं. इनमें कुछ बातें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे जुड़ी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमें वॉशिंगटन से आ रही बयानबाजी का विश्लेषण करने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
भारत ने पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप में 61 रनों से दी मात, मुंबई में खुशी से झूमे भारतीय फैंस
भारत ने पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप में 61 रनों से दी मात, मुंबई में खुशी से झूमे भारतीय फैंस
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत

वीडियोज

Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम में क्यों मीलों की दूरी तय कर आते हैं लोग?
India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
भारत ने पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप में 61 रनों से दी मात, मुंबई में खुशी से झूमे भारतीय फैंस
भारत ने पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप में 61 रनों से दी मात, मुंबई में खुशी से झूमे भारतीय फैंस
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Video: स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?
स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget