एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: कीव के पास होस्टोमेल में रूसी अत्याचार के बर्बर सबूत...400 लोग अभी भी लापता

Russia Ukraine Crisis: बेशक तुर्की में रूस ने कीव में हमले कम करने की बात कही थी, लेकिन हकीकत में वह उस पर अमल करता नहीं दिख रहा. हाल में कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जिसके मुताबिक आम लोग मारे जा रहे हैं.

Russia Ukraine Conflict: बेशक तुर्की में हुई शांति वार्ता में रूस ने कीव और उत्तरी यूक्रेन में हमले कम करने और सैनिकों की संख्या कम करने की बात कही थी, लेकिन हकीकत में वह उस पर अमल करता नहीं दिख रहा है. हाल ही में कीव से कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जिससे साफ है कि रूसी सैनिक अपना किया वादा तोड़ रहे हैं और वह खुलेआम आम लोगों की हत्या कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कीव के उत्तर पश्चिम एरिया से 400 से अधिक लोग लापता हैं. यह दावा होस्टोमेल के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने किया है.

कई लोगों का अब भी पता नहीं

स्थानीय रेडियो चैनल से बात करते हुए सैन्य अधिकारी तारास डुमेंको ने कहा कि इस शहर में रूसी सैनिकों के कब्जे के 35 दिन बाद भी 17500 लोगों के शव अभी तक नहीं मिले हैं. कुछ लोगों को रूसी सैनिक गिरफ्तार करके ले गए थे, लेकिन उसके बाद से वे कभी नहीं दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि शहर के कई निवासी जिनकी पहचान लापता या मारे गए के रूप में की गई है, वे अभी तक नहीं मिले हैं और कुछ शव बुका में पाए गए, जहां रूसियों पर 300 नागरिकों की हत्या का आरोप है.

कई लोगों के शव मिले

डुमेंको ने कहा कि रूसी सैनिकों ने टाउनशिप प्रमुख, यूरी प्रिलिप्को के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों रुस्लान कारपेंको और इवान ज़ोर्या को भी मार डाला था, जिनके शव मिल गए थे. अब भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है. पिछले हफ्ते कम से कम 300 लोग मारे गए हैं.

अखबार का दावा, 200 लोग मारे गए

वहीं यूक्रेन की मुख्य अभियोजक, इरिना वेनेडिक्तोवा ने कहा है कि कीव से उत्तर-पश्चिमी स्थित शहर बोरोड्यांका में रूसी सैनिकों पर हमला करने के कारण सबसे अधिक नागरिकों की मौतें हुई हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की 6 अप्रैल को छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शहर में 200 लोग लापता हैं और उन्हें मृत मान लिया गया है. इरिना ने भी बताया कि, "हमें लगता है कि 200 से अधिक लोग रूसी सेना के हमले से मारे गए हैं.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोले जेलेंस्की

5 अप्रैल को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने युद्ध अपराधों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित किया था.

ये भी पढ़ें

शंघाई में कोरोना से हालात बेकाबू, तैनात की गई सेना, 2.6 करोड़ लोगों का होगा कोविड टेस्ट

UNSC Meeting On Ukraine: भारत ने यूएनएससी में रूस का नाम लिए बगैर की यूक्रेन ‘नरसंहार’ की निंदा, बोले- निष्पक्ष जांच जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget