एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के बाद पुतिन की पहली विदेश यात्रा, करेंगे इन देशों का दौरा

Russia Ukraine War: रूस के बाहर पुतिन की अंतिम ज्ञात यात्रा फरवरी की शुरुआत में बीजिंग का दौरा थी. रूसी सेनाओं ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था जिसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है.

Russia Ukraine War:  रूस के राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इस सप्ताह मध्य एशिया में दो पूर्व सोवियत राज्यों  (Former Soviet States) का दौरा करेंगे. रूसी राज्य टेलीविजन ने रविवार को सूचना दी. यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के बाद रूसी नेता की यह पहली ज्ञात विदेश यात्रा होगी. रोसिया 1 राज्य टेलीविजन स्टेशन (Rossiya 1 State Television Station) के क्रेमलिन संवाददाता पावेल ज़ारुबिन ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ताजिकिस्तान (Tajikistan) और तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan) का दौरा करेंगे और फिर मॉस्को में बातचीत के लिए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति (Indonesian President) जोको विडोडो (Joko Widodo) से मिलेंगे. 

ज़ारुबिन ने कहा, “दुशांबे में, पुतिन ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली राखमोन से मिलेंगे, जो एक करीबी रूसी सहयोगी और एक पूर्व सोवियत राज्य के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले शासक हैं. अश्गाबात में, वह अजरबैजान, कजाकिस्तान, ईरान और तुर्कमेनिस्तान के नेताओं सहित कैस्पियन देशों के एक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.”

आखिरी बार पुतिन ने किया था बीजिंग का दौरा
रूस के बाहर पुतिन की अंतिम ज्ञात यात्रा फरवरी की शुरुआत में बीजिंग का दौरा थी. बीजिंग में पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ओलंपिक शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से कुछ घंटे पहले "कोई सीमा नहीं" दोस्ती संधि का अनावरण किया था.

बता दें रूसी सेनाओं ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था. जिसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई है, लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं. वहीं अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों मॉस्को पर गंभीर वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं. 

रूस का दावा तीन यूक्रेनी सैन्य केंद्रों पर किया हमला 
इस बीच रूस ने दावा किया कि उसके बलों ने उत्तरी और पश्चिमी यूक्रेन में तीन सैन्य केंद्रों पर हमले किए हैं, जिनमें से एक पोलैंड की सीमा के पास है. वहीं यूक्रेन ने रविवार को दावा किया की रूस ने राजधानी कीव में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया जिसमें एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए. रूस ने यह हमले जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले किए हैं. 

यह भी पढ़ें: 

G-7 To Ban Russian Gold : मॉस्को के खिलाफ जो बाइडेन की बड़ी घोषणा- रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाएंगे जी-7 देश

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका, खरीदना चाहता रूस से तेल, Russia के दौरे पर जाएंगे दो मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
अगर US ने चुनाव बाद ईरान पर किए हमले, तो क्या चीन होगा परेशान? ड्रैगन ने कर दिया साफ
अगर US ने चुनाव बाद ईरान पर किए हमले, तो क्या चीन होगा परेशान? ड्रैगन ने कर दिया साफ

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget