एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: सो रहे थे लोग और रूस ने यूक्रेन में चला दी मिसाइल अटैक की आंधी

Russia Ukraine War Update: यूक्रेन पर कई महीने बाद इतना बड़ा हमला हुआ है. मिसाइलों की गूंज से राजधानी कीव में सो रहे लोगों की नींद खुल गयी. बीते साल अक्टूबर के बाद इस तरह का मिसाइल हमला हुआ है.

Russia- Ukraine War: एक साल से अधिक होने के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. इसी बीच खबर आ रही है कि रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइलें छोड़ी हैं. इससे यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रूस ने बुधवार (6 मार्च) की रात से ही यूक्रेन पर मिसाइलें बरसानी शुरू कर दी. जिससे यूक्रेन के नागरिक दहशत में आ गए. हमले की चपेट में आये 6 नागरिकों की मौत हो गई. माना जा रहा कि जब रूस ने यूक्रेन पर भयावह हमला शुरू किया उस वक्त लोग सो रहे थे. इसके बाद मिसाइलों की आवाज सुन लोगों की नींद उड़ गयी. 

'आतंकित करने से फायदा नहीं होगा'

रूस के इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि कब्जा करने वाले केवल नागरिकों को आतंकित कर सकते हैं. वे इससे ज्यादा नहीं कर सकते, लेकिन इससे उनको कोई फायदा नहीं होगा. इसके साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्होंने जो कुछ भी किया है,उसके लिए वे जिम्मेदारी लेने से नहीं बच पाएंगे.

आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, पश्चिमी लविवि क्षेत्र में एक मिसाइल हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, साथ ही एक घर पूरी तरह नष्ट हो गया. ड्रोन फुटेज में देखा गया कि युद्ध के मैदान से लगभग 700 किमी (440 मील) की दूरी पर एक घर बुरी तरह से तहस-नहस हो गया है. इसके साथ ही मध्य निप्रो शहर में भी मिसाइल हमले के कारण एक युवक के मौत की खबर है. 

गहरी नींद में सो रहे थे लोग 

बताया जा रहा है कि कई महीने बाद इतना बड़ा हमला हुआ है. मिसाइलों की गूंज से राजधानी कीव में सो रहे लोगों की नींद खुल गयी. अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते साल अक्टूबर के बाद इस तरह का मिसाइल हमला हुआ. हमले को लेकर 58 वर्षीय ल्यूडमिला ने बताया कि मैंने बहुत तेज धमाका सुना. हम जल्दी से बिस्तर से बाहर निकले. तभी देखा कि एक कार में आग लगी हुई है. दूसरी कारों में भी आग लग रही है. बालकनी और खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए थे. 

हमले को लेकर रूस का कहना है कि उसका मकसद यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को कमजोर कर उसकी लड़ने की क्षमता को कम करना है. वहीं कीव का कहना है कि हवाई हमलों का कोई सैन्य उद्देश्य नहीं है और इसका उद्देश्य नागरिकों को नुकसान पहुंचाना और डराना है, यह एक युद्ध अपराध है. यूक्रेन ने कहा कि मिसाइलों ने यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बिजली की आपूर्ति बंद कर दी थी, इसे यूक्रेनी ग्रिड से अलग कर दिया था. वहीं मॉस्को ने कहा कि डीजल बैकअप पावर पर संयंत्र को सुरक्षित रखा जा रहा था. 

ये भी पढ़ें: Racial Discrimination: भारतीय मूल के प्रोफेसर ने भेदभाव के खिलाफ कॉलेज पर किया मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget