एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine Conflict: दुनिया अगले कदम का कर रही इंतजार, इससे पहले जान लें ये बातें

Russia-Ukraine Conflict: रूसी सांसदों ने पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया है और यूक्रेन तीन तरफ से 1,50,000 से अधिक सैनिकों से घिरा हुआ है.

ब्रसेल्स: विश्व के नेता यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन (Ukraine) के भीतर अपने सैनिकों को भेजेंगे. रूसी सांसदों ने पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत किया है और यूक्रेन तीन तरफ से 1,50,000 से अधिक सैनिकों से घिरा हुआ है. ऐसे में तोपों की गड़गड़ाहट बहुत दूर नहीं है.

अमेरिका और यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने आरोप लगाया है कि रूस यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों में सेना की तैनाती कर खतरे की रेखा को पहले ही लांघ चुका है. यूक्रेन के अधिकारियों ने हफ्तों तक शांति बनाए रखने की कोशिशों के बाद बढ़ती चिंता का संकेत दिया.

यहां यूक्रेन पर संघर्ष और पूर्वी यूरोप में सुरक्षा संकट के बारे में जानने योग्य बातें हैं:-

पुतिन ने मास्को में दिवंगत सैनिकों को याद किया
रूस ने ‘डिफेंडर ऑफ फादरलैंड डे’ को मनाया. मॉस्को के रेड स्क्वायर के आसपास सैनिकों ने अज्ञात सैनिक के मकबरे को सजाया, जबकि पुतिन ने पिछले युद्धों में मारे गए लोगों-जवानों को याद किया.

पुतिन ने सोमवार को आक्रामक भाषण के साथ रूसी राष्ट्रवाद को नया आयाम देने का प्रयास किया. उन्होंने बुधवार के स्मरणोत्सव के दौरान कहा कि रूस अपनी सेना और नौसेना को मजबूत और आधुनिक बनाना जारी रखेगा. उन्होंने कहा, ‘‘रूस अपनी सेना का प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, इसलिए वे सबसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं.’’

पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में से एक दोनेत्सक में विद्रोही सरकार के प्रमुख डेनिस पुशलिन ने एक बयान जारी कर रूसी अवकाश को चिह्नित किया और क्षेत्र की स्वतंत्रता को मान्यता देने के लिए पुतिन के फैसले का जश्न मनाया.

यूक्रेन में क्या हो रहा है?
यूक्रेन सरकार ने अपने नागरिकों को रूस की यात्रा नहीं करने की सलाह दी और परामर्श में कहा है कि जो भी उस देश में हैं उन्हें तुरंत निकल जाना चाहिए.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी आक्रमण का खतरा बढ़ने के बीच आरक्षित रखे गए देश के कुछ सैन्यकर्मियों को ड्यूटी पर बुलाया है. जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमें यूक्रेनी सेना और अन्य सैन्य संरचनाओं में अतिरिक्त कर्मचारियों को जल्दी से जोड़ने की जरूरत है.’’

यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सी डेनिलोव ने देश भर में आपातकाल की स्थिति का आह्वान किया. यह संसद की मंजूरी के अधीन है. डेनिलोव ने कहा कि इसमें सार्वजनिक सुविधाओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा, यातायात पर प्रतिबंध और दस्तावेजों की जांच जैसे कदम शामिल हो सकते हैं.

कीव ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में सुबह में गोलाबारी की 29 घटनाओं की सूचना दी. पूर्वी क्षेत्र में विद्रोहियों ने 2014 में रूसी घुसपैठ के बाद से बड़े क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया. वहीं, अलगाववादियों ने कहा कि यूक्रेनी बलों की ओर से गोलाबारी में वृद्धि हुई है.

इस बीच, रूस पर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की है.

संकट के समय रूस का कौन समर्थन कर रहा ?
रूस अकेले अपने दम पर बाकी दुनिया का सामना नहीं कर रहा है. चीन का रुख रूस की ओर झुका हुआ है और उसने अमेरिका पर यूक्रेन संकट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को कहा कि चीन रूस पर नए प्रतिबंधों का विरोध करता है और चीन के पुराने रूख को दोहराता है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सीमाओं के आसपास रूसी सैनिकों की तैनाती और आक्रमण की आशंका के जवाब में अमेरिका कीव को हथियार प्रदान करके तनाव बढ़ा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- हमारा इरादा रूस से लड़ने का नहीं लेकिन...

Russia Ukraine conflict: दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा सुरक्षा संकट, संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में बोले यूक्रेन के विदेश मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget