एक्सप्लोरर

भारत में कब आएगी रूस की कैंसर की वैक्सीन, कितनी होगी कारगर, जानिए

Russian Vaccine Effect : रूस के कैंसर के वैक्सीन को लेकर डॉ. रवि गोडसे ने कहा, “हमें पहले यह देख लेना चाहिए कि आखिर यह क्या है? हमें देखना होगा कि क्या ये हमारे लिए सही है या नहीं.”

Russian Cancer Vaccine : रूस ने हाल ही में कैंसर की वैक्सीन को सफलतापूर्ण बना लेने का ऐलान किया था. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़े हर्ष के साथ कैंसर के उपचार के लिए mRNA वैक्सीन तैयार कर लेने ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि यह वैक्सीन साल 2025 की शुरुआत में लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी और रूस के लोगों को यह मुफ्त में दी जाएगी. हालांकि रूस के ऐलान के बाद भारत में इस वैक्सीन के बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है कि ये वैक्सीन भारत में कब आएगी.

रूस की कैंसर वैक्सीन कितनी कारगर होगी ये देखना जरूरी है

न्यूज तक को दिए इंटरव्यू में डॉ. रवि गोडसे ने कहा, “रूस से कैंसर की वैक्सीन बना लेने की खबर आई है वो ठीक है, पर हमें यह देख लेना चाहिए कि आखिर यह क्या है? ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम भागकर गए और वैक्सीन खरीद ली. हमें देखना होगा कि क्या ये हमारे लिए सही है या नहीं. उसके कोई साइड इफेक्ट्स होंगे क्या?”

रूस ने कैंसर की कौन-सी वैक्सीन बनाई, प्रिवेंटिव या ट्रीटमेंट?

डॉ. रवि गोडसे ने कहा, “हमें सबसे यह देखना होगा कि रूस ने कैंसर के लिए जो वैक्सीन बनाई है. वो किस तरह की वैक्सीन है. क्या वो एक प्रिवेंटिव वैक्सीन है या रूस ने एक ट्रीटमेंट वैक्सीन तैयार की है. प्रिवेंटिव वैक्सीन हमारे शरीर को किसी रोग से लड़ने के लायक बनाता है. वहीं, ट्रीटमेंट वैक्सीन शरीर के अंदर छिपे रोग के लक्षणों को नष्ट करने के लिए होता है. इसलिए फिलहाल इसे वैक्सीन कहना बंद कर देना चाहिए.

किसे दी जाएगी रूस की ये वैक्सीन?

डॉ. रवि ने कहा, “अभी हमें ये नहीं पता है कि रूस की बनाई हुई वैक्सीन क्या यूनिवर्सल है. यानि ये वैक्सीन सभी को दी जाएगी या सिर्फ उन लोगों को जो कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं. क्योंकि अगर ये वैक्सीन सिर्फ कैंसर के मरीज को ही देनी है तो रूस ने अपने बयान में इसे पूरे देश के लोगों को मुफ्त में देने की घोषणा क्यों की है.”

mRNA की ट्रीटमेंट वैक्सीन पर 30 सालों से चल रहा काम

डॉ. रवि ने कहा, भारत में कैंसर के mRNA ट्रीटमेंट वैक्सीन के लिए 30 सालों से रिसर्च जारी है. वहीं, अमेरिका में 20 सालों से इस पर काम हो रहा है. रिसर्च अभी तक पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई है. तो रूस ने अचानक कैसे ये कह दिया कि उसने कैंसर की वैक्सीन को खोज लिया.

भारत में रूसी वैक्सीन आने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर रूस ने कैंसर को रोकने के लिए एक यूनिवर्सल वैक्सीन तैयार की है. जो वो पूरे रूस को देने वाले हैं, तो ये भारत में कभी नहीं आएगी.

यह भी पढे़ेंः पाकिस्तान-अफगानिस्तान के तनाव के बीच पुतिन की एंट्री! रूस बोला- ‘मॉस्को डूरंड लाइन पर बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget