एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस ने की यूक्रेन पर मिसाइलों की बरसात, 8 लोगों की मौत 31 घायल, जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो

Russia Attack On Ukraine: रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोव्स्क पर मिसाइलों की बरसात की है, जिससे कुल आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 31 लोग घायल हो गए हैं. यूक्रेन ने इस हमले की निंदा की है.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को डेढ़ साल से अधिक हो गया है. बावजूद इसके यह संघर्ष थमता नहीं दिख रहा है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं. यूक्रेन के हाल फ़िलहाल में रूस की राजधानी मास्को के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाया है, जिससे रूस बौखलाया हुआ है. ऐसे में रूस बेहद आक्रमक दिख रहा है. ताजा हमलों में रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोव्स्क पर मिसाइलों की बरसात की है, जिससे कुल आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 31 लोग घायल हो गए हैं. 

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने शहर की एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया है. इससे पहले यूक्रेन में अधिकारियों ने सोमवार को वीडियो और तस्वीरें जारी कीं, जिसमें लोगों को मलबे के बीच फंसे हुए देखा गया. रूस ने जिस बिल्डिंग पर मिसाइलें बरसाईं हैं वह पांच मंजिला इमारत बताई जा रही है. यूक्रेन में अधिकारियों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. 

रूसी हमले में आठ लोगों की मौत 

अल जज़ीरा के अनुसार, डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको के अनुसार, हमलों में आठ लोग मारे गए, जिनमें पांच नागरिक, दो बचावकर्मी और एक सैनिक शामिल हैं. आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि रूस की तरफ से किये गए पहले हमले में  चार नागरिक मारे गए, जबकि दूसरे हमले में चार लोगों की मौत हुई. क्लिमेंको ने बताया है कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं. 

यूक्रेन ने की निंदा

यूक्रेन ने इस हमले की निंदा की है. इसके साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को ने एक साधारण आवासीय इमारत पर हमला किया है. जो उनकी आतंकवादी मानसिकता को दर्शाता है. एक वीडियो पोस्ट करते हुए जेलेंस्की ने लिखा है कि मलबा अभी भी साफ किया जा रहा है और "खोज एवं बचाव अभियान जारी है. 

उन्होंने आगे कहा कि हमें रूसी आतंक को रोकना होगा. दुनिया में जो भी यूक्रेन की मदद करेगा, वह हमारे साथ मिलकर आतंकवादियों को हराएगा. बता दें कि रूस का यह हमला ऐसे समय में आया है, जब दुनियाभर में संघर्ष को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में हाल ही में खाड़ी के प्रमुख देश सऊदी अरब में अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक हुई, लेकिन इस बैठक में रूस को शामिल नहीं किया गया. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan Case: ‘इमरान खान अपनी जिंदगी जेल में गुजराने के लिए तैयार’, पीटीआई चीफ के वकील का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget