एक्सप्लोरर

Russia-China Artic Mission: बेशकीमती खजाना खोजने निकले चीन-रूस, समुद्री मिशन ने मचाई खलबली! अमेरिका को हुई टेंशन

Russia-China Artic Mission: रूस और चीन ने मिलकर एक समुद्री मिशन की शुरुआत की है, जिसमें गहरे समुद्र के इकोसिस्टम, जलवायु परिवर्तन और दुर्लभ खनिज संसाधनों की खोज जैसे बहुआयामी लक्ष्य शामिल हैं.

चीन और रूस ने करीब 5 साल के बाद फिर से संयुक्त समुद्री अभियान की शुरुआत की है. व्लादिवोस्तोक बंदरगाह से रवाना हुए नए अभियान का नेतृत्व अनुसंधान पोत 'एकेडमिक एम.ए. लावरेंटयेव' कर रहा है. इसमें शामिल 25 वैज्ञानिकों की टीम लगभग 45 दिनों तक गहरे समुद्र में पर्यावरण, पारिस्थितिकी और जलवायु के अध्ययन में लगेगी. इस दौरान दोनों देश आर्टिक रीजन में कई तरह की खोज करेंगे.

यह मिशन कोविड-19 के बाद दोनों देशों के बीच हुआ पहला प्रमुख समुद्री मिशन है और इसे चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के अधीन FIO (First Institute of Oceanography) की तरफ से ऑपरेट किया जा रहा है. सरकारी दावों के अनुसार, इस अभियान का मकसद गहरे समुद्री इकॉ-सिस्टम को समझना है. जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन करना है. समुद्री संसाधनों का संरक्षण और  प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान के लिए डाटा इकट्ठा करना है, लेकिन विशेषज्ञों की नजर में, यह अभियान इतना सीधा-सादा नहीं है. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन और रूस का असली मकसद दुर्लभ खनिज और प्राकृतिक संसाधनों की खोज और उत्तरी समुद्री मार्ग पर नियंत्रण हासिल करना है. इसका फायदा भविष्य के वैश्विक व्यापार मार्गों में प्रभुत्व स्थापित करने में मदद के तौर पर मिलेगा.

खोज के केंद्र में कौन-से क्षेत्र?
इस बार मिशन का मुख्य क्षेत्र है बेरिंग सागर और उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर शामिल है. यह क्षेत्र भूवैज्ञानिक दृष्टि से समृद्ध माना जाता है और यहां समुद्र तल पर मैंगनीज नोड्यूल्स, कोबाल्ट और दुर्लभ अर्थ मेटल पाई जाती हैं. साथ ही, वैज्ञानिक यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि पिछले 1.26 लाख सालों में इस क्षेत्र ने जलवायु परिवर्तन से क्या अनुभव किया.

चीन-रूस का बढ़ता समुद्री सहयोग
यह पहला मौका नहीं है जब दोनों देश समुद्री विज्ञान में साझेदारी कर रहे हैं, जो इस प्रकार है:

2009: चिंगदाओ, चीन में संयुक्त समुद्री  मिशन

2017: संयुक्त समुद्रविज्ञान अनुसंधान केंद्र की स्थापना

2023: उत्तरी समुद्री मार्ग के सहयोग हेतु विशेष उप-समिति का गठन

उत्तरी समुद्री मार्ग (Northern Sea Route) जो रूस के आर्कटिक तट से 5,600 किलोमीटर तक फैला है, भविष्य के ग्लोबल मार्केट का हॉटस्पॉट बन सकता है. जलवायु परिवर्तन के चलते आर्कटिक की बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिससे यह रूट पारंपरिक स्वेज नहर की तुलना में छोटा और सस्ता हो गया है. चीन और रूस इस मार्ग पर पश्चिमी देशों की निर्भरता खत्म करने और अपने-अपने व्यापारिक रास्तों को स्वतंत्र और सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस वजह से अमेरिका टेंशन में नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: जर्मनी में दर्दनाक ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे डिब्बे, 3 की मौत और कई गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget