एक्सप्लोरर

बाढ़ की लाइव कवरेज कर रहा था रिपोर्टर, कार में फंसी महिला की बचाई जान, लोगों ने की जमकर तारीफ

महिला की कार बाढ़ के पानी में फंस गई थी और वह मदद के लिए चिल्ला रही थी. इस दौरान एक टीवी टैनल के रिपोर्टर ने उसे अपनी पीठ पर लादकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया.

Fox Weather Reporter Rescues Woman from flood : फ्लोरिडा और दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में तूफान हेलेन ने तबाही मचाई हुई है. शुक्रवार को अटलांटा में जब फॉक्स वेदर के मौसम विज्ञानी बॉब वैन डिलन लाइव कवरेज कर रहे थे. उस दौरान एक महिला कार में बाढ़ के बढ़ते हुए पानी में फंस गई.

उस वक्त बॉब वैन डिलन ने अपने लाइव कवरेज को रोककर उस महिला की जान बचाई. महिला की जान बचाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बॉब को महिला की जान बचाते हुए देखा जा सकता है. बॉब वैन डिलन के द्वारा किए गए इस काम की अब दुनिया भर में तारीफ हो रही है. 

पीठ पर लादकर बचाई महिला की जान

खुद की जान की परवाह न करते हुए बाढ़ में फंसी महिला की जान बचाने के लिए वैन डिलन ने पीठ पर लादकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया, जोकि वायरल हो रहे वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है. इसके अलावा वीडियो में महिला की चीखें सुनी जा सकती हैं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी ज्यादा भयावह रही होगी.

इस कारनामे पर क्या बोले वैन डिलन

फॉक्स एंड फ्रेंड्स में दिए गए अपने साक्षात्कार में वैन डिलन ने बताया कि जब उन्होंने महिला को खतरे में देख बचाव दल के आने का इंतजार नहीं कर सकते थे. वैन डिलन ने आगे बताया कि"मुझे पता था कि बचाव दल को आने में समय लगेगा, क्योंकि हर जगह बचाव का काम जारी था. इसके साथ ही में वैन डिलन लगातार बाढ़ में फसी महिला को कैमरे में कवर कर रहे थे, इसके साथ ही में वो लगातार आश्वासन दे रहे थे कि मदद आ रही है. 

आगे डिलन बताते हैं कि पानी का तापमान लगभग 80 डिग्री था, और महिला कार में बंधी हुई थी. पानी का स्तर बढ़कर महिला की गर्दन तक पहुंच गया था.  
डिलन ने कहा कि महिला सदमे में थी, उसे ठंड लग रही थी और कांप रही थी, इसलिए उन्होंने उसे गर्म करने के लिए अपनी एक शर्ट दी. इसके लगभग 20 मिनट बाद, बचावदल वहां पहुंचा और बचाव कार्य को आगे बढ़ाया गया.

हेलेन तूफान ने जमकर मचाई तबाही

फ्लोरिडा और दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में हेलेन तूफान से हुई तबाही में अब तक कम से कम 44 लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा घरों और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा इस श्रेणी 4 के तूफान ने दक्षिणी जॉर्जिया के कुछ अस्पतालों की बिजली काट दी. मूडीज एनालिटिक्स का अनुमान है कि संपत्ति का नुकसान $15 बिलियन से $26 बिलियन के बीच है.

ये भी पढ़ें-

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा ओआईसी, फिर से अलापा कश्मीर का राग, पाकिस्तान हुआ खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget