एक्सप्लोरर

Imran Khan Rally Firing: इमरान खान पर हमले को लेकर दुनियाभर से आया रिएक्शन, कनाडा के पीएम बोले- 'राजनीति में इसकी जगह नहीं'

Imran Khan Attack: इमरान खान पर जानलेवा हमले को लेकर देश के मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ ने निंदा की है. वहीं, पूर्व क्रिकेटर से लेकर दुनिया भर इमरान पर हमले को लेकर रिएक्शन आए हैं.

Imran Khan Rally Firing: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में पूर्व पीएम घायल हो गए. उनका इलाज लौहार (Louhar) के शौकत खानम अस्पताल (Shaukat Khanum Hospital) में चल रहा है. घटनास्थल पर गिरफ्तार किए गए बंदूकधारी की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल, किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस घटना की देश के मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ ने निंदा की है. वहीं, पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए अटैक पर दुनिया से रिएक्शन आए हैं.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हत्या के प्रयास की निंदा की और ट्वीट किया, "इमरान खान और उनके समर्थकों पर हमला स्वीकार नहीं किया जा सकता है और मैं इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति में इसका कोई स्थान नहीं है. किसी में भी लोकतंत्र या हमारे समाज में. मैं इमरान और घायल हुए सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

 

प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले के बाद इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने ट्वीट किया और लिखा, "पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की आईएचआरएफ निंदा करता है. साथ ही शांति बनाने आह्वान करता है."

 

अमेरिकी अर्थशास्त्री स्टीव हेंके ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान के साथ एक पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है, "अगर हम एक सच्चा देश बनाना चाहते हैं तो हमें सच बोलना होगा."  

 

स्वीडन की उप्पसाला यूनिवर्सिटी में पीस और कॉन्फ्लिक्ट रिसर्च डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अशोक स्वेन ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "इमरान खान को सत्ता से हटाना पहली गलती थी. दूसरी गलती इमरान खान पर हत्या के इरादे से हमला करना है. अगर जब भी पाकिस्तान में चुनाव होते हैं, कोई भी इमरान खान को सत्ता में लौटने से नहीं रोक पाएगा."

 

जिम्बावे के इस्लामिक धर्मगुरु मुफ्ती इस्माइल मेनक ने इमरान खान के जल्द ठीक होने की कामना की है. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, "पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के गोलीबारी की घटना में घायल होने की खबर से हैरान और दुखी हूं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. किसी भी तरह से हिंसा गलत है, चाहे हमारे मतभेद कुछ भी हों."

 

वहीं, इमरान खान  के पूर्व टीम साथी और क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा है कि वह इस हमले से बहुत दुखी हैं. पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी ने ट्वीटकर लिखा- "वजीराबाद में हो रही घटनाओं से बेहद व्यथित हूं. इमरान भाई और वहां मौजूद सभी लोगों के साथ हमारी प्रार्थना. हमें एक देश के रूप में एक साथ आना चाहिए और किसी को भी हमारी राष्ट्रीय एकता को खराब नहीं करने देना चाहिए."

 

वजीराबाद में हुआ इमरान खान पर हमला

बता दें कि इमरान खान (Imran Khan) पर एक रैली के दौरान हमला हो गया. पुलिस के अनुसार, हमला पूर्वी पंजाब प्रांत के वजीराबाद जिले में हुआ, जहां इमरान खान अपने अभियान के तहत सरकार को जल्दी चुनाव कराने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से राजधानी इस्लामाबाद की ओर जाने वाले ट्रकों और कारों के एक बड़े काफिले में सफर कर रहे थे. पुलिस ने मीडिया को बताया कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 7 घायल हो गए हैं. इमरान खान को लाहौर के एक अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः

Pakistan: गुजरांवाला में जानलेवा हमला, गोली लगने के बाद इमरान खान बोले- अल्‍लाह ने मुझे नई जिंदगी दी | 10 Updates

Video: गोली लगने के बाद लंगड़ाते हुए एंबुलेंस की ओर बढ़े, मुस्कुराए और समर्थकों के सामने 'विजेता' की तरह सामने आए इमरान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget