एक्सप्लोरर

US Deportation: अमेरिका में सता रहा था कौन सा डर? इस भारतीय छात्रा ने तुरंत छोड़ दिया ट्रंप का देश

Ranjani Srinivasan: कोलंबिया यूनिवर्सिटी की छात्रा रंजनी श्रीनिवासन का वीजा अमेरिकी विभाग ने रद्द कर दिया जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका छोड़ दिया.

Immigration Crisis: अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अर्बन प्लानिंग में पीएचडी कर रही भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन का वीजा हाल ही में रद्द कर दिया गया. अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने उन पर हिंसा और आतंकवाद को बढ़ावा देने साथ ही हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया है. इस घटनाक्रम के बाद रंजनी ने 11 मार्च को अमेरिका छोड़ने का फैसला किया और कनाडा के लिए उड़ान भर ली.

ट्रंप प्रशासन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के खिलाफ भी कड़ा कदम उठाया. प्रशासन ने यूनिवर्सिटी से 400 मिलियन डॉलर (लगभग 33 अरब रुपये) का अनुदान रद्द कर दिया. ये कार्रवाई यूनिवर्सिटी पर यहूदी छात्रों के उत्पीड़न को रोकने में विफल रहने के आरोप में की गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनिवर्सिटीज को चेतावनी दी थी कि यदि वे विरोध-प्रदर्शनों पर काबू नहीं पातीं तो उन्हें संघीय वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी.

फिलिस्तीनी छात्रों पर कार्रवाई, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में गिरफ्तारियां

इसी बीच अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग ने फिलिस्तीनी छात्रा लेका कोर्डिया और ग्रेजुएट स्टूडेंट महमूद खलील को गिरफ्तार किया. लेका कोर्डिया जो 2022 से एक्सपायर स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका में रह रही थी. उन्हें हमास समर्थक प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया. वहीं महमूद खलील को इजराइल विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के आरोप में डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया.

वीजा रद्द होने के बाद रंजनी की सुरक्षा चिंता

रंजनी श्रीनिवासन ने अपने वीजा रद्द होने के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी. उनका कहना था कि अमेरिका में स्थिति अस्थिर हो गई थी और उन्होंने डर के चलते देश छोड़ने का फैसला लिया. अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने पुष्टि की कि रंजनी ने स्वेच्छा से स्वदेश लौटने का फैसला लिया. विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि अगर कोई हिंसा और आतंकवाद का समर्थन करता है तो उसे अमेरिका में रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget