एक्सप्लोरर

Saudi Arab Ramzan 2025: दुनिया के 102 देशों को 700 टन खजूर क्यों भेज रहा सऊदी अरब! जानें पूरा प्लान

Saudi Arab Ramzan 2025: रमजान 2025 के मौके पर सऊदी किंग सलमान ने 102 देशों में 700 टन खजूर भेजने के प्रोग्राम को मंजूरी दी है.

Saudi Arab Ramzan 2025: रमजान का पवित्र महीना मार्च 2025 से शुरू हो रहा है और दुनिया भर के मुसलमान इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं. सऊदी अरब, जिसे इस्लाम का केंद्र माना जाता है, हर साल रमजान के दौरान गरीब देशों को जाकात और गिफ्ट भेजने की परंपरा को जारी रखता है.

इस साल भी सऊदी किंग सलमान ने 102 देशों में 700 टन खजूर बांटने के प्रोग्राम को मंजूरी दी है. यह पिछले साल की तुलना में 200 टन ज्यादा है. इस प्रोग्राम की देखरेख सऊदी इस्लामिक अफेयर मंत्रालय कर रहा है, जो दुनियाभर के इस्लामिक केंद्रों और संगठनों के माध्यम से इस पहल को संचालित करेगा.

इस्लामी मूल्यों का प्रचार और किंगडम की प्रतिबद्धता
सऊदी अरब के इस्लामिक अफेयर मंत्री ने इस पहल के लिए किंग सलमान का आभार व्यक्त किया, खासकर रमजान के दौरान दुनियाभर के मुसलमानों को निरंतर समर्थन देने के लिए. उन्होंने इस्लाम के मूल्यों को बढ़ावा देने और नफरत, उग्रवाद, और कट्टरता का मुकाबला करने के किंगडम की प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

मंत्रालय ने खजूर की शिपमेंट के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है. यह खजूर सऊदी दूतावासों, इस्लामी केंद्रों, और संगठनों के जरिए भेजे जाएंगे, जिनके साथ धार्मिक संदेश भी साझा किए जाएंगे.

रमजान में खजूर का महत्व
रमजान में खजूर का खास महत्व है. यह न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी इसका महत्व बहुत ज्यादा है. रमजान के रोजे के दौरान, मुसलमान खजूर से इफ्तार (रोजा खोलना) करते हैं, और इसे सुन्नत माना जाता है.

दुनिया के प्रमुख खजूर उत्पादक देश
खाड़ी देशों में खजूर का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है. मिस्र दुनिया का सबसे बड़ा खजूर उत्पादक देश है, उसके बाद सऊदी अरब, अल्जीरिया, ईरान, और संयुक्त अरब अमीरात का स्थान आता है. सऊदी अरब के मदीना क्षेत्र में उगाई जाने वाली अजवा खजूर को सबसे बेहतरीन माना जाता है. भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2,000 रुपये प्रति किलो तक होती है, जो इसे बेहद खास बनाती है.

रमजान के अवसर पर दुनियाभर में खजूर बांटने की परंपरा
सऊदी अरब की ओर से हर साल रमजान के अवसर पर दुनियाभर में खजूर बांटने की यह परंपरा इस्लामी मूल्यों के प्रचार और गरीब देशों की मदद के लिए किंगडम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस साल 102 देशों में 700 टन खजूर भेजने का यह प्रयास सऊदी अरब की उदारता और इस्लामी समाज के प्रति उसकी सेवा की भावना को रेखांकित करता है.

ये भी पढ़ें: भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने चीन को दिया बड़ा झटका, BRI लोन से किया इनकार, जानें अब क्या करेगा ड्रैगन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget