एक्सप्लोरर

भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने चीन को दिया बड़ा झटका, BRI लोन से किया इनकार, जानें अब क्या करेगा ड्रैगन

नेपाल ने चीन के BRI लोन को ठुकराकर उसे झटका दिया और भारत के साथ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित किया है. जानें इस मौके पर नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने क्या कहा?

Nepal-China BRI Loan: नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने चीन के महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) पर बड़ा बयान देकर चीन को झटका दिया है. देउबा ने स्पष्ट किया कि नेपाल BRI के तहत कोई लोन नहीं ले रहा है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब चीन ने नेपाल पर BRI के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए कर्ज लेने का दबाव बनाया था.

देउबा ने कहा, "BRI सिर्फ नेपाल और चीन के बीच विकास कार्यों के लिए सहमति पत्र है. हम किसी भी देश से महंगा लोन लेने की स्थिति में नहीं हैं." यह बयान चीन की कर्ज देने वाली रणनीति पर सवाल खड़े करता है, जिससे अन्य देशों को भी सीख लेने की जरूरत है.

भारत के साथ संबंधों पर नेपाल का फोकस
नेपाल की विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों की सराहना की और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि भारत के साथ बातचीत और परियोजनाओं पर काम सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अब तक भारत से नई दिल्ली आने का निमंत्रण नहीं मिला है. उन्होंने कहा, "अगर पीएम ओली को भारत बुलाया जाता है, तो यह हमारे रिश्तों के लिए बहुत खुशी की बात होगी."

ओमान में भारतीय विदेश मंत्री से बातचीत
ओमान के मस्कट शहर में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात के दौरान, देउबा ने भारत-नेपाल संबंधों पर गहन चर्चा की. उन्होंने कहा, "हम हमेशा से सार्थक बातचीत करने में सक्षम रहे हैं और हमारे रिश्ते सही दिशा में जा रहे हैं." इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई, जिसमें हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, व्यापार, और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई.

नेपाल-चीन संबंध और BRI पर सफाई
चीन के साथ BRI पर बात करते हुए, देउबा ने कहा कि यह सिर्फ विकास परियोजनाओं के लिए है, न कि किसी रणनीतिक गठबंधन का हिस्सा. उन्होंने कहा, "नेपाल एक गुटनिरपेक्ष देश है और किसी भी देश के साथ रणनीतिक गठबंधन नहीं करता." यह बयान नेपाल की स्वतंत्र विदेश नीति को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है, जहां वह चीन के दबाव से बचकर अपनी संप्रभुता और स्वतंत्रता को बनाए रखना चाहता है.

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा का बयान
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा का यह बयान चीन और भारत दोनों के साथ संबंधों को संतुलित करने की दिशा में एक अहम कदम है. जहां उन्होंने चीन से महंगे कर्ज लेने से इनकार किया, वहीं भारत के साथ सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने की इच्छा भी जताई. नेपाल की यह स्वतंत्र विदेश नीति न केवल उसके दीर्घकालिक हितों को सुरक्षित करती है, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी एक मजबूत स्थिति में खड़ा करती है.

ये भी पढ़ें: इस देश में अचानक क्यों बढ़ गए अंडों के दाम, एक दर्जन की कीमत 860 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान के राजदूत ने दिया बड़ा संकेत, कहा- 'इंडिया हमारा दोस्त...'
भारत के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान के राजदूत ने दिया बड़ा संकेत
Israel-US Iran War Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने की पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा, की दुश्मनी खत्म करने की अपील
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने की पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा, की दुश्मनी खत्म करने की अपील
दुबई में जोरदार धमाके! बुर्ज खलीफा के पीछे उड़ता काला धुआं, इमारतें हिलीं, कोई घायल नहीं
दुबई में जोरदार धमाके! बुर्ज खलीफा के पीछे उड़ता काला धुआं, इमारतें हिलीं, कोई घायल नहीं

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget