एक्सप्लोरर

India-Pakistan: 'घर में घुसकर मारेंगे', राजनाथ के चैलेंज पर क्या बोले पाकिस्तानी एक्सपर्ट?

India-Pakistan: कमर चीमा ने कहा कि भारत ने दुनिया में ऐसा नरेटिव बना दिया है कि पाकिस्तान दहशतगर्द देश है, जिसकी वजह से भारत के बयान पर दुनिया खामोश है.

India-Pakistan: ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' में आतंकवादियों की पाकिस्तान में हो रही मौत की खबर छपने के बाद दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद पाकिस्तान शांत पड़ गया है. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि भारत लगातार कह रहा है कि हम आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे और पाकिस्तान में जैसे बर्फ जम गई हो.

पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने कहा कि न्यूज 18 समूह को दिए साक्षात्कार में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'जो भारत के खिलाफ काम करेगा उसके घर में घुसकर मारेंगे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नए दौर का भारत है.' इसके अलावा पीएम मोदी ने भी एक रैली को संबोधित करते हुए यही बात कही थी. प्रधानमंत्री ने कहा कि 'अब भारत पर हमला करने वालों को भारत की ताकत और एक्शन का एहसास भी हो गया है.' दूसरी तरफ भारत द गार्जियन की तरफ से भारत पर लगाए गए आरोपों को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिरे से नकार दिया है. विदेश मंत्री ने कहा कि 'टारगेट किलिंग भारत की पॉलिसी नहीं है.' 

'पीओके को छीन लेगा भारत'
अब इन मुद्दों को लेकर पाकिस्तान के जानकार कमर चीमा ने यूट्यूब पर वीडियो अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि इस तरह से भारत के नेताओं की धमकी के बाद पाकिस्तान में ठंड पड़ गई है. एक भी पाकिस्तानी लीडर ने अभी तक कुछ नहीं बोला है. कमर चीमा ने कहा कि भारत में चुनाव होने वाले हैं, लेकिन यह उससे अलग है. भारत के सभी नेता आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने की बात कह रहे हैं. कमर चीमा ने कहा कि 'भारत के नेताओं का कहना है कि पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है. उनका तर्क है कि कश्मीर से जब धारा 370 हटाया गया तो कश्मीर के लोगों ने इसका समर्थन किया है. इससे साफ हो जाता है कि पीओके और कश्मीर के लोग भारत के पक्ष में हैं.'


कमर चीमा ने कहा कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान के न बोलने के कुछ कारण हो सकते हैं, पहला ये कि भारत ऐसे ही बोलता रहता है, दूसरा कि भारत में चुनाव होने वाला है तो महौल गर्म किया जा रहा है, तीसरा कि पत्रकार ने कुछ ऐसा सवाल कर दिया हो कि रक्षा मंत्री को ऐसा बोलना पड़ा, चौथा कि भारत कुछ भी बोले मुझसे क्या मतलब है. कमर चीमा ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल ये है कि भारत के ऐसे बोलने पर पाकिस्तान के अलावा पूरी दुनिया भी खामोश है. उन्होंने कहा कि अगर आज पाकिस्तान का कोई नेता कहता कि भारत पर हम अटैक कर देंगे, कश्मीर को छीन लेंगे तो दुनिया बोल रही होती. कमर चीमा ने कहा कि भारत ने दुनिया में ऐसा नरेटिव बना दिया है कि पाकिस्तान दहशतगर्द देश है, जिसकी वजह से भारत के बयान पर दुनिया खामोश है. 

यह भी पढ़ेंः विवाद के बीच भारत ने दिखाई दरियादिली, मालदीव को भी कहना पड़ा 'धन्यवाद', जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget