एक्सप्लोरर

रूस में नवलनी के समर्थन में प्रदर्शन, पांच हजार से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

रूस में रविवार को विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग करते हुए हजारों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया. एक निगरानी संगठन के मुताबिक पुलिस ने इस दौरान 5 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया जिनमें से कई के साथ मारपीट भी की गई. वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की.

रूस में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को हजारों लोग विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे. इस प्रदर्शन से क्रेमलिन (रूसी सरकार का मुख्यालय) परेशान है. एक निगरानी संगठन के अनुसार पुलिस ने 5,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से कई के साथ मारपीट भी की गई है. बता दें कि  रूसी अधिकारी बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन से निपटने के लिये हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.

रविवार को कई शहरों में जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ था

गौरतलब है कि पिछले सप्ताहांत भी देशभर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था. हाल के वर्षों में हुए विरोध का यह सबसे मुखर स्वरूप है.कैद करने की धमकियों, सोशल मीडिया समूहों को चेतावनी तथा पुलिस का डर दिखाये जाने के बावजूद रविवार को कई शहरों में जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ. नवलनी के दल ने मंगलवार को मास्को में एक और प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसी दिन नवलनी के मामले पर अदालत में सुनवाई होनी है

नवलनी को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था

बता दे कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले नवलनी (44) को जर्मनी से लौटते ही 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था. नवलनी को नर्व एजेंट (जहर) दिया गया था और उनका करीब पांच महीने जर्मनी के एक अस्पताल में इलाज चला था. उन्होंने जहर देने का आरोप क्रेमलिन पर लगाया है.

अमेरिका ने रूस से नवलनी को रिहा करने की अपील की

 इस बीच, अमेरिका ने रूस से नवलनी को रिहा करने की अपील की है और प्रदर्शनों पर दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की है. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने ट्वीट किया, ‘‘ अमेरिका शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों एवं पत्रकारों पर लगातार दूसरे सप्ताह कठोर कार्रवाई की निंदा करता है.’’ रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्लिंकेन के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘यह रूस के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी है.’’ राजनीतिक गिरफ्तारियों पर नजर रखने वाले संगठन ‘ओवीडी-इन्फो’ के अनुसार रविवार को पुलिस ने विभिन्न शहरों में 5,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें कुवैत पहुंची भारत की कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर दी जानकारी World Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 3.8 लाख से अधिक नए मामले आए, नौ हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget