एक्सप्लोरर

कुवैत पहुंची भारत की कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर दी जानकारी

दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, भारत भी अब अन्य देशों को गिफ्ट के तैर पर वैक्सीन देने का काम कर रहा है. इसी कड़ी में भारत ने कुवैत को स्वदेशी वैक्सीन की पहली खेप दे दी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

दुनियाभर में वैक्सीन लगाने की मुहिम युद्धस्तर पर जारी है. भारत अब अन्य देशों को स्वदेश में बनी कोरोना वैक्सीन भी मुहैया करवा रहा है. वैक्सीन डिप्लोमेसी के तहत भारत लगातार कई देशों को अपने यहां बनी वैक्सीन की खेप पहुंचा रहा है. इसी कड़ी में आज भारत ने कुवैत को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप भेज दी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस बात की जानकारी दी.

एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, "स्वदेश में बने कोरोना वैक्सीन का पहला खेप आज कुवैत पहुंच चुका है." उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती और गहरी होगी और संबंध और मजबूत होंगे.

कठिन समय में भारत कर रहा अन्य देशों की मदद 

भारत ऐसे समय में अन्य देशों की मदद कर रहा है जब लगभग पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है. भारत में बने कोरोना वैक्सीन को अब कई देशों ने इमरजेंसी मंजूरी भी दे दी है. इसके अलावा, भारत अब उन देशों की लिस्ट में भी शामिल हो गया है जहां कोरोना वैक्सीन लगाने की मुहिम बहुत तेजी से चल रही है. कई देशों ने मदद देने के लिए भारत को धन्यवाद भी दिया है. इससे भारत की मित्र देशों के साथ दोस्ती और गहरी हुई है.

भारत ने सभी सार्क देशों को भेजा वैक्सीन 

भारत ने पहले ही पुणे स्थित देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट की तरफ से तैयार कोरोना की वैक्सीन को सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान को छोड़कर सभी सार्क देशों को गिफ्ट के तौर पर भेज दिया है. एक तरफ जहां भारत की तरफ से वैक्सीन के 5 लाख डोज की खेप 27 जनवरी को श्रीलंका को भेजी गई तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने काबुल को आश्वस्त किया है कि जैसे ही स्थानीय रेगुलेटर की तरफ से इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी जाती है तो अफगानिस्तान उसकी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर होगा.

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा शुक्रिया

WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने हाल ही में अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि, "कोविड-19 के खिलाफ विश्व भर में जारी प्रयासों में लगातार सहयोग देने के लिए हम भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं. हम मिलकर काम कर और ज्ञान साझा करके ही इस वायरस को रोक सकते हैं और जिंदगियों को बचा सकते हैं."

ये भी पढ़ें :-

World Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 3.8 लाख से अधिक नए मामले आए, नौ हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत

भारतीय नागरिकों को फिर से वीजा देगा रूस, दोनों देशों के बीच एयर बबल बनाने पर चल रही बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget