एक्सप्लोरर

ट्रंप देश के लिए हैं ‘खतरा’, कैपिटल हमले के लिए उनकी जवाबदेही हो तय: अमेरिकी मीडिया

अमेरिकी मीडिया ने कैपिटल पर निर्वतमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हमले की कड़ी निंदा करते हुए ट्रंप को एक ‘खतरा’ करार दिया है, और कहा है कि वह कार्यालय में रहने के योग्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए. अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप को महाभियोग प्रक्रिया या आपराधिक मुकदमे के तहत जिम्मेदार ठहराने की मांग की है.

अमेरिकी मीडिया ने कैपिटल पर निर्वतमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हमले के बाद ट्रंप को एक ‘खतरा’ करार दिया है, और कहा है कि वह कार्यालय में रहने के योग्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए. अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप को महाभियोग प्रक्रिया या आपराधिक मुकदमे के तहत जिम्मेदार ठहराने की मांग की है.

कैपिटल में ट्रंप समर्थकों ने की थी हिंसक झड़प

बता दें कि  ट्रंप के हजारों समर्थक बुधवार को कैपिटल में घुस आए और इस दौरान पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई. इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मोहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया बाधित हुई. द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक संपादकीय का शीर्षक ‘ कैपिटल हमले के लिए ट्रंप को दोषी ठहराया जाए’ लगाया है. इस संपादकीय में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रयासों का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन को बुधवार की हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए. यह हमला उस सरकार के खिलाफ है, जिसका वह नेतृत्व करते हैं और उस देश के खिलाफ है, जिससे प्रेम करने की शपथ उठाते हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

ट्रंप के बयान ने भीड़ को उकसाया

 संपादकीय में कहा गया है कि ट्रंप के ‘उकसावे वाले बयानों’ ने हजारों लोगों की भीड़ को कैपिटल बिल्डिंग में घुसने के लिए उकसाया. इनमें से कुछ सदन और सीनेट में भी घुस आए, जहां देश के निर्वाचित प्रतिनिधि इलेक्टोरल वोटों की गिनती और नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मोहर लगाने के संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे.

राजद्रोह के कृत्य की जिम्मेदारी राष्ट्रपति पर है

 वहीं द वॉशिंगटन पोस्ट ने एक संपादकीय का शीर्षक ’ट्रंप की वजह से कैपिटल परिसर में हमला और उन्हें जरूर हटाया जाना चाहिए’ लगाया है. संपादकीय में कहा गया है कि चुनावी हार को स्वीकार करने से इनकार करने और लगातार अपने समर्थकों को उकसाने की वजह से बुधवार को हिंसक भीड़ ने कैपिटल बिल्डिंग पर हमला किया. पोस्ट ने संपादकीय में कहा कि राजद्रोह के इस कृत्य की जिम्मेदारी राष्ट्रपति पर है क्योंकि उन्होंने दिखाया है कि कार्यालय में उनका बने रहना, अमेरिकी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है. ट्रंप अगले 14 दिन तक कार्यालय में बने रहने के ‘योग्य नहीं हैं.’

उप राष्ट्रपति संविधान के 25वें संशोधन का करें इस्तेमाल

संपादकीय में कहा गया है कि उप राष्ट्रपति माइक पेंस को तत्काल मंत्रिमंडल की बैठक बुलानी चाहिए और संविधान के 25वें संशोधन का इस्तेमाल करना चाहिए. संपादकीय में कहा गया, "तंत्र में विश्वास की वजह से अमेरिकी जनता सीट बेल्ट बांधती है, यातायात नियमों का पालन करती है और आयकर चुकाती हैं. तंत्र में इसी विश्वास से काम होता है. अमेरिका में सबसे ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति ने लोगों को उस विश्वास को तोड़ने के लिए भड़काया, न सिर्फ ट्वीट के जरिए बल्कि कदम उठाकर. ट्रंप खतरा हैं और जब तक वे व्हाइट हाउस में रहेंगे तो देश को खतरा बना रहेगा.’’ द न्यूयॉर्क टाइम्स ने संपादकीय में छह जनवरी, 2021 को ‘काला दिन’ करार दिया है.

ये भी पढ़ें

अमेरिका हिंसा पर बोले पीएम मोदी- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी तरीके से नहीं होने दिया जा सकता प्रभावित

अमेरिकी संसद में ट्रंप समर्थकों का हंगामा, बाइडेन ने कहा- 'यह कोई विरोध नहीं, यह एक विद्रोह है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi
Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
Video:
"विदेशी मैडम बिहारी टोन" लंदन की सड़कों पर देसी स्टाइल में समोसे बेचते दिखी गौरी मैम- वीडियो वायरल
Embed widget