एक्सप्लोरर

सना खान की राह पर चर्चित अमेरिकी मॉडल हलीमा एदेन, मजहब की खातिर फैशन की दुनिया को कहा अलविदा

अमेरिकी चर्चित मॉडल हलीमा एदेन ने फैशन इंडस्ट्री से अलग होने का ऐलान किया हैउन्होंने वजह बताते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताओं के आगे पेशा रुकावट बन रहा था

अमेरिका की चर्चित मॉडल हलीमा एदेन ने इस्लाम की खातिर फैशन इंडस्ट्री को अलविदा कहने का ऐलान किया है. उनका कहना है कि इस्लामिक विश्वास और मान्यताओं से समझौता करने पर उन्हें मजबूर होना पड़ा. भारत में ही बीते कुछ दिनों पहले अभिनेत्री सना खान ने भी मजहब की खातिर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है.

इस्लाम की खातिर अमेरिकी मॉडल ने छोड़ा फैशन इंडस्ट्री

23 वर्षीय मॉडल दुनिया की नामी-गिरामी फैशन पत्रिकाओं के कवर पेज पर जगह बना चुकी हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कहा, "एक 'हिजाबी' होना वास्तव में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा सफर है." इंस्टाग्राम पर लिखते हुए उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से फैली महामारी ने उन्हें ठहर कर सोचने का मौका दिया है. बतौर एक मुस्लिम महिला होने के उनकी क्या मान्यताएं हैं. शुक्र है कोविड-19 का कि उसने ग्लैमर की दुनिया से अलग होने का मौका दिया.

हलीमा एदेन पत्रिकाओं के कवर पेज पर बना चुकी हैं जगह

एदेन ने कहा, "मैंने आखिरकार महसूस किया कि मैंने कहां अपने हिजाब के सफर में गलती की थी." धार्मिक विश्वास के खिलाफ मॉडलिंग पेशा को अपनाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं जोखिम से ज्यादा अवसर के बारे में ध्यान देने पर खुद को जिम्मेदार मानती हूं. पीछे मुड़कर देखती हूं तो पाती हूं कि मैंने गलती की थी और अब कभी नहीं करूंगी. गलती सीखने के अनुभव का हिस्सा थी. मेरे आगे गलतियों पर टोकने वाला कोई नहीं था."

 हालांकि, उन्होंने हिजाब में रहकर मॉडलिंग करने का दरवाजा खुला रखा है. लेकिन साथ ही ये शर्त भी लगा दी कि ये उनका अपना मानक है. अगर कोई इसके साथ काम करने का इच्छुक है तो उन्हें कॉल कर सकता है वरना ऑफर मत दे. उनके निजी फैसले पर उन्हें मॉडल जगत से समर्थन मिल रहा है. मॉडल बहनें बेला और गिगी हदीद के अलावा रिहाना ऑनलाइन ने फैसले का सम्मान किया.

हलीमा एदेन का जन्म केन्या के शरणार्थी कैंप में हुआ था. छह साल की उम्र में उनके माता-पिता सोमालिया छोड़कर अमेरिका बस गए थे. अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग एजेंसी के लिए उन्होंने 18 साल की उम्र में काम किया. फैशन शो में हिजाब पहन कर उतरनेवाली एदेन पहली महिला थीं.

 डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति की कुर्सी छोड़ेंगे या नहीं? अब बाइडेन के आगे रखी नई शर्त

केंद्रीय कर्मियों को एक और राहत अब एलटीसी के तहत बीमा प्रीमियम भी भुना सकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget