एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit : MIGA और MAGA कैसे बने MEGA? पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया कौन सा फॉर्मूला, जानें

PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी MAGA के तर्ज पर विकसित भारत 2047 के अभियान को MIGA कहा.

PM Modi-President Donald Trump : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ भारत MIGA (मेक इंडिया ग्रेट अगेन) की ओर बढ़ रहा है, जो राष्ट्रपति ट्रंप के MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) का भारतीय वर्जन है. पीएम मोदी ने कहा कि MIGA और MAGA एक साथ मिलकर विकास के MEGA साझेदार बन गए हैं.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार देर रात (13 फरवरी) को व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपने रिश्तों को मजबूत करने का निर्णय किया. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ये मुलाकात ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान पहली आधिकारिक मुलाकात है. इस बैठक में भारत ने अधिक अमेरिकी तेल और गैस खरीदने पर सहमति जताई है, वहीं ट्रंप ने घोषणा कि अमेरिका भारत के साथ सैन्य व्यापार को और बढ़ाएगा.

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को पीएम मोदी ने किया संबोधित

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के मोटो- MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) से अच्छी तरह से बाकिफ हैं. वहीं, भारत के लोग विकसित भारत 2047 लक्ष्य की ओर तेज गति से बढ़ते हुए विकास पर अपना फोकस बना रहे हैं. इसे अमेरिका की भाषा मे कहें तो, MIGA (मेक इंडिया ग्रेट अगेन).”

उन्होंने आगे कहा, “जब भारत और अमेरिका एक साथ काम करते हैं तो ये MAGA और MIGA मिलकर विकास के एक मेगा साझेदार बन जाते हैं, और ये मेगा स्पिरिट हमारी योजनाओं को एक नया स्तर देता है. आज हमने अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना यानी साल 2030 तक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है. हमारी टीमें जल्द ही इस व्यापार साझेदारियों को पूरा करने का काम करेंगी.”

इमिग्रेशन और एनर्जी को लेकर भी हुई चर्चा

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्री एंड फेयर ट्रेड, इमिग्रेशन, ऊर्जा के मुद्दे पर चर्चा की. इसके अलावा अपने द्विपक्षीय संबंध को मजूबत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

यह भी पढ़ेंः PM Modi US Visit : ‘मैं PM मोदी के हाथों में..’, बांग्लादेश के बारे में सवाल का ट्रंप ने दिया तगड़ा जवाब, यूनिस सरकार को दी नई टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget