एक्सप्लोरर

PM Modi Kuwait Visit Highlights: खत्म हुआ पीएम मोदी का दो दिवसीय कुवैत दौरा, वापस भारत के लिए रवाना

PM Modi Kuwait Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद रहे.

Key Events
PM Narendra Modi Kuwait Visit Live Updates Indian Diaspora Hala Modi Event Gulf Cup bilateral talks PM Modi Kuwait Visit Highlights: खत्म हुआ पीएम मोदी का दो दिवसीय कुवैत दौरा, वापस भारत के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुवैत के क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-सबा
Source : DD News/YT

Background

PM Modi Kuwait Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 दिसंबर, 2024) को राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे. रविवार को दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और देश के सर्वाच्च सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' से नवाजा गया है. इस अवसर पर कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद रहे.

पीएम ने बीते दिन कुवैत में वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों से मुलाकात भी की थी और वहां काम कर भारतीय कामगारों से उनके शिविरों में मिले. 43 सालों में कुवैत की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिनका खाड़ी देश के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. अपनी यात्रा से पहले, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और कुवैत पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में साझा हित रखते हैं. 

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, "कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत हुआ. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और इससे बेशक कई क्षेत्रों में भारत-कुवैत मित्रता मजबूत होगी. मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों के लिए उत्सुक हूं."

पीएम मोदी के आगमन पर कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहाद यूसुफ सऊद अल-सबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुवैत पहुंचे. कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहाद यूसुफ सऊद अल-सबा, विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या और कई अन्य मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया."

यात्रा के दौरान पीएम मोदी कुवैत के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय से मुलाकात की. कुवैत रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि शीर्ष कुवैती नेतृत्व के साथ उनकी वार्ता भारत और कुवैत के बीच भविष्य की साझेदारी के लिए एक रोडमैप तैयार करने का अवसर होगी. उन्होंने कहा, "हम कुवैत के साथ पीढ़ियों से जारी ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं. हम न केवल मजबूत व्यापार और ऊर्जा भागीदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि से भी हमारे साझा हित जुड़े हैं."

पीएम मोदी ने कहा कि वह कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठक को लेकर काफी उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री 26 वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल हुए. कुवैत की यात्रा करने वाली अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने 1981 में इस देश की यात्रा की थी. 

19:15 PM (IST)  •  22 Dec 2024

पीएम मोदी दो दिनों के कुवैत दौरे के बाद भारत के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की अपनी 2 दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद कुवैत से दिल्ली के लिए रवाना हुए.

18:01 PM (IST)  •  22 Dec 2024

पीएम मोदी ने किन मुद्दों पर कुवैत के अमीर से की चर्चा, MEA ने बताया

MEA सचिव (CPV & OIA) अरुण कुमार चटर्जी ने पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर कहा, "पीएम मोदी ने यह भी भरोसा जाहिर किया कि कुवैत की अध्यक्षता में भारत-जीसीसी संबंध और मजबूत होंगे. पीएम मोदी ने कुवैत के प्रधानमंत्री अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. उन्होंने राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों सहित क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
'बेहतर संबंध चाहते हो तो...', अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत
'बेहतर संबंध चाहते हो तो...', अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
US-Iran War: अमेरिका ने ईरान को दिलाई छठी की याद! सैन्य ठिकानों के बाद पुल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट किए तबाह
अमेरिका ने ईरान को दिलाई छठी की याद! सैन्य ठिकानों के बाद पुल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट किए तबाह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget