एक्सप्लोरर

PM Modi attend G7 summit : दो दिन के इटली दौरे पर आज रवाना होंगे PM मोदी, किन मुद्दों पर होगी चर्चा, क्या है महत्वपूर्ण जानिए

PM Modi attend G7 summit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली में होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम यहां 15 जून तक रहेंगे

PM Modi attend G7 summit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली में होने वाले 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम यहां 15 जून तक रहेंगे. इस दौरान कई महत्वूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है. तीसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर मोदी एक आउटरीच देश के रूप में भाग लेंगे, जो वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

इन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

जलवायु परिवर्तन : अफ्रीका, जलवायु परिवर्तन और विकास के मुद्दों पर शिखर सम्मेलन चर्चा के साथ शुरू होगा, जो वैश्विक दक्षिण और भारत के विकास एजेंडे दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा. 

मीडिल ईस्ट और यूक्रेन विवाद : मीडिल ईस्ट और यूक्रेन विवाद का मुद्दा इस चर्चा में हावी रहने की उम्मीद है. इन जटिल जियोपॉलिटिकल चुनौतियों को हल करने के तरीके तलाशेंगे.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : एआई एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जो भारत के विकास के लिए भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा. 

वैश्विक चुनौतियां: मोदी विश्व के अन्य नेताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वैश्विक सहयोग और समस्या के समाधान को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दिखाएंगे.

जियोर्जिया मेलोनी से होगी चर्चा
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. मार्च 2023 के बाद मेलोनी की यह दूसरी मुलाकात होगी. विदेश सचिव विनय मोहन ने कहा कि चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य के सहयोग के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे. विदेश सचिव ने कहा कि 14 जून को  इस शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. जी-7 और आउटरीच देश अपने विचार और दृष्टिकोण साझा करेंगे. इस वर्ष जी-7 की इटली मेजबानी कर रहा है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी शामिल है. जी7 शिखर सम्मेलन का एजेंडा रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व में संघर्ष, विकासशील देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ संबंध, जलवायु ऊर्जा संबंध, खाद्य सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर प्रकाश डालता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget