एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी ने उठाए कई सवाल, पूछा- भारत से UN का भेदभाव कब खत्म होगा | पढ़ें बड़ी बातें

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया. इसमें पीएम मोदी ने वैश्विक संस्था से कुछ बेहद जरूरी और चुभते हुए सवाल पूछे हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. इसमें प्रधानमंत्री ने सीधा सवाल किया कि आखिर कब तक भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थायी सदस्य नहीं बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी, वैक्सीन, ड्रग्स से लेकर आतंकवाद सहित तमाम जरूरी मुद्दों को अपने भाषण में उठाया. पीएम मोदी ने भारत की भूमिका यूएन के पीस मिशन में कितनी महत्वपूर्ण रही है, इसकी याद भी दिलाई. पीएम मोदी ने कुछ तीखे और चुभते हुए सवाल संयुक्त राष्ट्र से अपने संबोधन में पूछे. एक नजर प्रधानमंत्री द्वार उठाए गए अहम सवालों पर.

बदलते वक्त के मुताबिक यूएन में बदलाव कब: भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के तौर पर मान्यता चाहता है. विश्व के अधिकांश देश भारत के साथ हैं. लेकिन हर बार चीन वीटो लगाकर अड़ंगा डाल देता है. भारत ने पूछा कि बदलते वक्त के हिसाब से आखिर संयुक्त राष्ट्र में बदलाव कब किया जाएगा. पीएम मोदी ने अपने भाषण में न तो चीन, न ही पाकिस्तान का नाम लिया.

कोरोना से निपटने में यूएन की भूमिका क्या: प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब वैश्विक महामारी फैली हो तो वैश्विक संगठन की जिम्मेदारी ज्यादा हो जाती है. उन्होंने कोरोना महामारी में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर अहम सवाल उठाया.

यूएन में सुधार का इंतजार कब तक: पीएम मोदी ने सीधे शब्दों मे पूछा कि आखिर कब तक यूएन में सुधार नहीं होगा. इसका इंतजार कितना लंबा चलेगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक जरूरतों के हिसाब से यह संस्था बनी थी. इसे वर्तमान वैश्विक जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए.

यूएन में भारत की निर्णायक भूमिका कब: प्रधानमंत्री ने पूछा कि आखिर कब तक भारत को संयुक्त राष्ट्र में एक आम सदस्य के तौर पर अपनी वफादारी साबित करनी होगी. भारत का संयुक्त राष्ट्र पर अटूट विश्वास है. लेकिन साथ ही उन्होंने सवाल किया कि आखिर भारत को यूएन में निर्णायक भूमिका कब मिलेगी.

भारत से यूएन का भेदभाव कब खत्म होगा: पीएम मोदी ने तल्ख शब्दों में यूएन पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आखिर कब तक भारत को यूएन द्वारा भेदभाव का शिकार होना पड़ेगा. भारत को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का सदस्य न बनाना इस शांतिपूर्ण देश के साथ सरासर अन्याय है.

कब तक भारत को फैसले से अलग रखा जाएगा: पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक भारत को संयुक्त राष्ट्र फैसले से अलग रखेगा. आखिर भारत ने संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक शांति के लिए अपने हजारों सैनिकों की कुर्बानी दी है. महामारी के वक्त भी भारत ने जरूरी दवाएं पहुंचा कर कई देशों की मदद की. भारत वैश्विक शांति का पक्षधर है. भारत का रिकॉर्ड दर्शाता है कि उसने कभी किसी पर पहले आक्रमण नहीं किया. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र से सवाल है कि आखिर कब तक भारत को फैसले लेने से अलग रखा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget