एक्सप्लोरर

7 साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी का रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

PM Modi China Visit: पीएम मोदी का चीन दौरा दोनों देशों के बीच के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. पीएम यहां शी जिनपिंग और पुतिन के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार (30 अगस्त 2025) को चीन पहुंच चुके हैं. शिखर सम्मेलन से इतर वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

रेड कारपेट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम

प्रधानमंत्री मोदी जापान की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद चीन के तियानजिन पहुंचे. चीन पहुंचते ही उनका रेड कारपेट पर भव्य स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री एक सितंबर तक चीन में रहेंगे. यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच दोनों देशों के संबंधों को और सामान्य बनाने पर बात होगी.

पुतिन और जिनपिंग से अलग-अलग वार्ता करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी की चीन यात्रा ट्रंप की व्यापार नीति के कारण पैदा हुई आर्थिक उथल-पुथल के बीच हो रही है. भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद दुनिया की राजनीति में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. एससीओ बैठक में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चीन आएंगे. पीएम यहां दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष से अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर बीजिंग में उत्साह का माहौल है. इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि स्थानीय चीनी नागरिकों और कारोबारियों में भी बड़ी उम्मीदें हैं. इस दौरे को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

20 से ज्यादा देशों के नेता SCO बैठक में पहुंचेंगे

चीन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक एससीओ समिट की बैठक होने वाली है. इसमें 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल होंगे. पीएम मोदी और शी जिनपिंग पिछली बार अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान मिले थे. इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई थी.

प्रधानमंत्री ने जापान और चीन के दौरे पर रवाना होने से पहले गुरुवार (28 अगस्त 2025) को विश्वास जताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे ले जाएंगी. पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले वक्तव्य में कहा, "मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी. यह यात्रा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक सहयोग के निर्माण में योगदान देगी."

ये भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ ने बदल दी दुनिया की डिप्लोमेसी... रूस, चीन और भारत के बाद अब इन 3 देशों की बनेगी तिकड़ी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget