एक्सप्लोरर

PM Modi Donald Trump Meet Live: 'पीएम मोदी का यूएस दौरा रहा सफल', ट्रंप संग मुलाकात के बाद भारत के लिए प्रधानमंत्री रवाना

PM Modi Donald Trump Meet Live: पीएम मोदी से मिलते ही ट्रंप ने उन्हें गले लगा लिया. पीएम मोदी ने कहा ऐसा लग रहा है कि जैसे पुराने मित्र ने फिर से स्वागत किया है.

Key Events
PM Modi Donald Trump Meeting Live Updates India US Foreign Policy Tariffs Trade War Washington DC PM Modi Donald Trump Meet Live: 'पीएम मोदी का यूएस दौरा रहा सफल', ट्रंप संग मुलाकात के बाद भारत के लिए प्रधानमंत्री रवाना
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
Source : PTI

Background

PM Modi Donald Trump Meet Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के अमेरिका के दौरे पर हैं. वो शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले. मिलते ही ट्रंप ने पीएम मोदी को गले लगा लिया और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध बेहद मजबूत हैं. पीएम मोदी ने भी कहा कि ऐसा लगता है जैसे पुराने दोस्त ने फिर से स्वागत किया हो.

इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिका के NSA माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की. ये मुलाकात वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में हुई है. इस मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और NSA अजीत डोभाल भी बैठक में मौजूद रहे. 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली औपचारिक आधिकारिक बैठक में अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी. भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं.

सीनेट में देश की शीर्ष खुफिया पद के लिए हुए मतदान में गबार्ड ने जीत हासिल की और प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से कुछ घंटे पहले ही शपथ ली. उन्हें 52 वोट मिले. केवल एक रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैककोनेल ने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर उनके खिलाफ वोट किया.

इसके अलावा, पीएम मोदी और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क से मिलेंगे और यह बैठक मस्क के राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी और विश्वसनीय सलाहकार के रूप में उभरने के बाद पहली बैठक होगी, जिन्होंने उन्हें संघीय सरकार की दक्षता में सुधार लाने का काम सौंपा है. प्रधानमंत्री मोदी की मस्क के साथ एक बैठक भी होगी, जो तथाकथित सरकारी दक्षता विभाग की देखरेख कर रहे हैं, जिसका ध्यान संघीय कार्यक्रमों और विनियमों में कटौती पर होगा.

अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के साथ पीएम मोदी की चर्चा एआई नीति, भारत में स्टारलिंक के विस्तार और टेस्ला की देश में संयंत्र खोलने की क्षमता पर केंद्रित रहने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में विदेशी निवेश आकर्षित करने के सतत प्रयास के तहत अतीत में प्रत्येक यात्रा के दौरान अमेरिकी व्यापार जगत के नेताओं से मुलाकात की है. ये बैठकें कभी-कभी द्विपक्षीय स्तर पर या समूह में आयोजित की जाती हैं.

09:04 AM (IST)  •  14 Feb 2025

PM Modi Donald Trump Meet Live: दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया.

08:55 AM (IST)  •  14 Feb 2025

PM Modi Donald Trump Meet Live: भारत-अमेरिका की दोस्ती और गहरी होगी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत-अमेरिका की दोस्ती और गहरी होगी. ये तस्वीरें दोनों नेताओं के बीच सौहार्द्र की बयान कर रही हैं. 

 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget