एक्सप्लोरर

PM Modi G7 Summit: मैक्रों से जब मिले पीएम मोदी तो ट्रंप का नाम लेकर ये क्या कह दिया- 'आजकल आप ट्विटर पर लड़ रहे हैं...'

पीएम मोदी कनाडा में आयोजित G7 समिट में भाग लेने के बाद क्रोएशिया लिए रवाना हो गए हैं. कनाडा में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी बातों पर चुटकी ली.

PM Modi G7 Summit:  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम की टिप्पणी पर पीएम मोदी ने चुटकी ली है. कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर, मैक्रों से मीटिंग के दौरान मोदी ने कहा, आजकल आप ट्विटर पर लड़ रहे हैं. कनाडा में जी-7 सम्मेलन को बीच में छोड़कर जाने पर मैक्रों ने ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति को इजरायल-ईरान के बीच 'युद्धविराम' कराने के लिए वाशिंगटन लौटना पड़ा है. जैसा भारत और पाकिस्तान के बीच समझौते को लेकर भी ट्रंप खुद अपने मुंह मियां मिठ्ठू बने रहते हैं. मैक्रों के इस बयान पर ट्रंप आगबबूला हो गए और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विरोध में लंबी चौड़ी पोस्ट लिख डाली. ट्रंप ने इसे मैक्रों का पब्लिसिटी स्टंट बता दिया और कहा कि इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम नहीं है बल्कि कुछ बड़ा होगा.

प्रधानमंत्री और मैक्रों के बीच कनाडा में बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप ने खुद पीएम मोदी से फोन पर बात की है. करीब 35 मिनट तक हुई बातचीत में ट्रंप ने मोदी से मुलाकात न होने पर खेद जताया. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप को दो टूक कह दिया कि पाकिस्तान के साथ संबंधों में किसी भी तरह की मध्यस्थता की स्वीकार नहीं है. मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और अमेरिका के बीच किसी भी तरह की ट्रेड डील या मध्यस्थता की कोई बात नहीं हुई थी.

पीएम मोदी ने कई नेताओं से की मुलाकात
पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य कार्रवाई रोकने की बात सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों सेनाओं के मौजूदा चैनल्स के माध्यम से हुई थी. ये बातचीत भी पाकिस्तान के आग्रह पर ही हुई थी. मोदी ने ट्रंप को ये भी कहा कि अब आतंकवाद को भारत प्रोक्सी वॉर नहीं बल्कि युद्ध के तौर पर देखता है. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मैक्रों ने एनएसए अजीत डोवल के लिए भी कहा कि मिस्टर डोभाल, मैं आपको जानता हूं. कनाडा में जी-7 समिट में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की. गर्मजोशी से मिलते ही मेलोनी ने मोदी से कहा कि आप 'बेस्ट' हैं और "मैं आपका अनुसरण करने की कोशिश कर रही हूं.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर

वीडियोज

Splitsvilla 16 में होने वाली है Elvish Yadav की एंट्री?
Singer AR Rahman: AR Rahman के बयान पर बढ़ा विवाद | Ashish Kumar Singh
Atishi Video Case: Atishi के फर्जी वीडियो पर बड़ा खुलासा | AAP | Punkab Police | Vijendra Gupta
Namaste Bharat: ईरान से लौटे हिंदुस्तानी, बताया कैसे छाई थी दहशत | US Army | Deepa Bafila
BMC Election Result: BMC चुनाव हार पर राउत का शिंदे पर हमला, EVM पर फिर उठाए सवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
'सरकार की लापरवाही से हुई ये त्रासदी', इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल गांधी
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज शरीफ का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज का नाम लेकर ट्रंप ने फिर लिया भारत- PAK सीजफायर का क्रेडिट
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
तगड़ी कमाई का इशारा कर रहा GMP! जानें BCCL IPO में पैसा लगाने वालों की हर शेयर पर होगी कितनी कमाई?
तगड़ी कमाई का इशारा कर रहा GMP! जानें BCCL IPO में पैसा लगाने वालों की हर शेयर पर होगी कितनी कमाई?
भारत का अकेला रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती हैं ट्रेन
भारत का अकेला रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती हैं ट्रेन
Embed widget