एक्सप्लोरर

Philippines News: आधा जानवर-आधा इंसान, फिलीपींस में पैदा हुआ अजीबोगरीब 'शैतान'!

Philippines Half Pig Half Human: एक बकरी ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसका आधा शरीर सुअर का है, जबकि आधा इंसान का है. हर कोई ये देखकर हैरान रह गया है.

Half Pig Half Human: फिलीपींस में एक किसान की बकरी ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसे श्रापित बताया गया. बकरी ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, वो देखने में 'आधा सुअर और आधा इंसान' जैसा नजर आ रहा है. बकरी के बच्चे को जिस किसी ने भी देखा है, वो हैरान-परेशान रह गया है. लोगों ने इसे शैतान बताना शुरू कर दिया. वहीं, किसान के परिवार को डर है कि ये कोई श्राप है, जिसकी वजह से उनके बुरे दिन शुरू हो सकते हैं. 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये शैतानी जानवर सुल्तान कुदारात राज्य के एक फार्म पर पैदा हुआ. बकरी ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसकी वजह से लोगों में भी डर का माहौल है. लोगों को लग रहा है कि ये कोई शैतान है और उनके साथ बुरा करने के लिए पैदा हुआ है. बकरी के बच्चे की तस्वीर देखने पर पता चलता है कि उसकी शक्ल किसी इंसान जैसी दिखाई पड़ती है, मगर जब उसके पैर और हाथ देखे जाते हैं, तो वो किसी सुअर की तरह हैं. 

कैसा दिख रहा है शैतानी जानवर?  

दरअसल, बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया था. जब उसके बच्चों को अलग किया जा रहा था. उसी वक्त मालूम चला कि उसके एक बच्चे में कुछ गड़बड़ है, क्योंकि उनमें से एक सुअर की तरह दिखाई दिया, मगर उसमें इंसानों जैसे गुण भी थे. बकरी ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसके मेमनों की तरह बाल नहीं थे. मगर उसके पेट के बीच में इंसानों की तरह नाभि जरूर थी. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उसका रंग एकदम गुलाबी था, जैसे किसी सुअर का होता है. 

चश्मदीदों ने क्या कहा? 

जोसेफीन नाम की एक महिला ने बताया कि वह हमें सुअर और इंसानों की बनावट वाला जानवर लगा. हम उसे देखकर हैरान रह गए. हम पूरी तरह से ये नहीं बता सकते हैं कि आखिर वो क्या है. उन्होंने बताया कि जैसे ही हमें इस तरह के बच्चे के पैदा होने की जानकारी मिली, वैसे ही सभी पड़ोसी किसान के घर पहुंच गए. हालांकि, बकरी और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई है. जोसेफीन का कहना है कि पैदा हुए बच्चा बकरी या बकरा तो नहीं था. 

क्या है 'शैतान' पैदा होने की वजह? 

फिलीपींस यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल साइंस के डॉ. अगापिटा साल्सेस ने कहा कि ऐसा मालूम पड़ता है कि भ्रूण को गर्भ में जेनेटिक म्यूटेशन का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि इस मामले में जेनेटिक म्यूटेशन की संभावना है. डॉ साल्सेस का कहना है कि इस बात की संभावना भी नजर आती है कि बकरी को मच्छर के काटने की वजह से रिफ्ट वैली बुखार नामक बीमारी हो गई हो. इस वजह से बच्चे का विकास ठीक तरह से नहीं हो पाया हो. 

यह भी पढ़ें: अंटार्कटिका में मिला हिलटर का बंकर, बर्फीली चट्टानों के बीच 'सीक्रेट बेस' होने का दावा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget