एक्सप्लोरर

Adolf Hitler Bunker: अंटार्कटिका में मिला हिलटर का बंकर, बर्फीली चट्टानों के बीच 'सीक्रेट बेस' होने का दावा!

Nazi Bunker in Antarctica: अंटार्कटिका में नाजी बंकर खोजे जाने का दावा किया गया है. कहा जा रहा है कि एडोल्फ हिटलर मरने तक यहीं रहा था.

Nazi Bunker: गूगल मैप का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने अंटार्कटिका में तथाकथित नाजी बंकर को ढूंढ निकाला है. उनका सबसे बड़ा दावा ये है कि नाजी जर्मनी का तानाशाह एडोल्फ हिटलर द्वितीय युद्ध से बचकर अंटार्कटिका में बने इस बंकर में रहने आ गया था. यहीं पर उसने अपनी जिंदगी का एक लंबा वक्त बिताया. इस दावे ने लोगों को हैरान करके रख दिया है. 

दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं. इसमें सबसे बड़ी अफवाह ये है कि नाजी जर्मनी का तानाशाह एडोल्फ हिटलर जर्मनी छोड़कर भाग गया था. कुछ लोगों का कहना है कि उसने मरने तक अर्जेंटीना में अपना वक्त बिताया. हालांकि, ये बात पहले ही साबित हो चुकी है कि हिटलर ने बर्लिन में बने एक बंकर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उसकी मौत की पुष्टि उसी समय हो गई थी.

तस्वीर को लेकर क्या कहा गया? 

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तथाकथित नाजी बंकर को खोजने का काम एक फेसबुक यूजर ने किया है. उसने इसकी तस्वीर भी शेयर की. यूजर ने गूगल मैप के जरिए बंकर को ढूंढा. तस्वीर को देख मालूम पड़ता है कि अंटार्कटिका की बर्फीली चट्टानों में एक चौकोर दरवाजा है. तस्वीर के सामने आने पर कुछ लोगों ने इसे सरकार का खुफिया बेस बताया तो कुछ ने हिटलर का बंकर तक करार दिया. 

कुछ लोगों का कहना है कि नाजी जर्मनी के अधिकारियों ने अंटार्कटिका में सीक्रेट बेस बनाया था, ताकि वे युद्ध से बच सकें. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि 1938 में नाजी जर्मनी ने अंटार्कटिका तक एक मिशन भेजा, जिसका काम व्हेल मछली के जरिए तेल निकालना था. लोगों का दावा है कि उसी समय इस बंकर को तैयार किया और फिर युद्ध से बचने के लिए हिटलर यहीं भागकर आने रहने लगा था. 

क्या है सच्चाई? 

अभी तक इस तस्वीर को लेकर किसी बड़ी एजेंसी का बयान तो नहीं आया है. मगर पहले भी इस तरह की तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो पूरी से फर्जी निकली हैं. इस तस्वीर का भी कुछ यही हाल है. इसकी सबसे बड़ी वजह खुद हिटलर की मौत है. लोगों का कहना है कि हिटलर ने यहां छिपकर जान बचाई थी. मगर असल सच्चाई ये है कि उसकी मौत 1945 में ही हो गई थी. उसके दांतों के सैंपल के जरिए मौत की पुष्टि हुई थी.

हिटलर बर्लिन में बने एक बंकर में छिपा हुआ था. 30 अप्रैल के दिन उसने सबसे पहले साइनाइड कैप्सूल खाया और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जर्मनी के अधिकारियों ने बंकर से हिटलर का शव भी बरामद किया था. हालांकि, इस बात में जरूर सच्चाई है कि कई सारे नाजी अधिकारी जान बचाकर अर्जेंटीना जैसे सुदूर देश में चले गए थे. इसी वजह से हिटलर के जिंदा रहने की अफवाहें उड़ती रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बड़ा तानाशाह हिटलर, जिसने शादी के अगले दिन ही कर लिया था पत्नी के साथ सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget