एक्सप्लोरर

Red River: पेरू की इस नदी में पानी नहीं, बल्कि बहता है 'खून'! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Cusco River: पेरू की कुस्को नदी का पानी लाल रंग का है. हालांकि, साल के कुछ महीने ही इस नदी का रंग लाल होता है. जिसकी वजह से इसको खून की नदी भी कहा जाता है.

Peru River: नदी का रंग कैसा होता है? अगर आपसे ये सवाल पूछा जाए, तो आप जवाब होगा- नीला, मटमैला और अगर प्रदूषित नदी है, तो रंग काला भी हो सकता है. हालांकि, क्या आपको मालूम है, दुनिया में एक ऐसी नदी भी है, जिसमें लाल रंग का पानी बहता है. यही वजह है कि कुछ लोग इसे 'खून की नदी' भी कहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये नदी कहां है और इसका रंग लाल होने की वजह क्या है?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लाल रंग के पानी वाली इस नदी का नाम कुस्को है, जो पेरू में बहती है. कुस्को नदी साल के कई महीनों तक लाल पानी के साथ बहती है. ये नदी पेरू के कैंचिस प्रांत में विलकानोटा पर्वत श्रृंखला के माध्यम से बहती हुई दिखाई देती है. इन दिनों कुस्को नदी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि नदी का रंग ऐसा भी हो सकता है. 

क्यों नदी में बहता है 'खून'? 

अब यहां सवाल उठता है कि आखिर किस वजह से नदी का रंग लाल है? वो क्या कारण है, जिसके चलते नीले पानी से लबालब रहने वाली नदी, साल के कुछ महीनों में अपना रंग बदल लेती है. दरअसल, इन सवालों का राज छिपा है, कुस्को नदी की लोकेशन में. जिस जगह कुस्को नदी बहती है, वो इलाका अपने बलुआ पत्थरों की वजह से पहचाना जाता है. इन पत्थरों में लौह ऑक्सइड भरा हुआ है. 

जब इस इलाके में बारिश होती है तो लौह ऑक्साइड से भरीं चट्टानें नदी के तल में बहने लगती हैं. इस वजह से पानी का रंग लाल या गुलाबी हो जाता है. जिस समय ज्यादा बारिश होती है, उस वक्त नदी का रंग लाल होता जाता है. हल्की बारिश में इसका रंग गुलाबी बना रहता है. पेरू में बहने वाली ये नदी पर्यटकों के बीच खासा पॉपुलर है. इस वजह से कुस्को नदी को देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं. 

कब बहती है 'खून की नदी'?

स्थानीय टूर ऑपरेटर कल्पा ट्रैवल का कहना है अगर कोई इस खूनी नदी को देखने आना चाहता है तो उसके लिए सबसे बेहतरीन वक्त बरसात का मौसम है. पेरू में बरसात का मौसम नवंबर से अप्रैल तक चलता है. बारिश की वजह से बहाव बढ़ जाता है और नदी में बहता लाल पानी आसानी से दिखाई पड़ता है. लेकिन जैसे ही बरसात का मौसम खत्म होता है, वैसे ही नदी का पानी मटमैला हो जाता है. 

हालांकि, नदी का पानी सिर्फ 5 किलोमीटर तक ही लाल रंग का होता है. कुस्को नदी अपने स्रोत से निकलने के बाद अर्कोइरिस पालकोयो पर्वत की घाटी तक ही लाल रंग के पानी के साथ बहती है. आगे चलकर कुस्को में कई छोटी नदियां और नहरें मिल जाती हैं, जिसकी वजह से इसका रंग मटमैला होने लगता है. 

यह भी पढ़ें: इस देश में लोगों में हुई प्रोटीन की कमी, अब कीड़े खिलाने का बना प्लान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget