एक्सप्लोरर

295 परफ्यूम लॉन्च कर ईशनिंदा में फंसे पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट, जानें सिद्धू मूसेवाला से क्या है कनेक्शन

Pakistani YouTuber Rajab Butt: रजब बट के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया कि वीडियो में उन्होंने अपने पिछले ईशनिंदा मामले और उन पर लगे कानूनों का जिक्र किया. पाकिस्तान लौटते ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

Pakistani YouTuber Rajab Butt: पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट अपनी लोकप्रियता के बावजूद मौजूदा समय में गंभीर विवादों में घिर गए हैं. मक्का से उमराह करने के बाद पाकिस्तान लौटते ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है. उनके यूट्यूब पर 60 लाख, टिकटॉक पर 18 लाख, और इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोअर्स हैं. 

दरअसल, इस विवाद की जड़ उनका नया परफ्यूम ब्रांड है, जिसे लॉन्च करने के बाद मजहबी संगठनों में आक्रोश फैल गया है. इस मामले का संबंध भारतीय गायक सिद्धू मूसेवाला से भी जुड़ा है.

ईशनिंदा का आरोप क्यों लगा?
रजब बट पर ईशनिंदा (Blasphemy) और साइबर अपराध कानूनों के तहत मामला दर्ज हुआ है. आरोप है कि उनके परफ्यूम ब्रांड ने पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून का मजाक उड़ाया. हालांकि, उन पर मजहबी आस्थाओं की अवहेलना का कोई सीधा आरोप नहीं है.

क्या है 295 का विवाद?
रजब बट ने अपने परफ्यूम का नाम "295" रखा, जो पाकिस्तान पेनल कोड (PPC) की धारा 295 से जुड़ा है. यह धारा ईशनिंदा कानूनों का जिक्र करती है. वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके "गुरु" सिद्धू मूसेवाला पर भी इसी धारा के तहत आरोप लगे थे.

हार्डलाइनर मौलवियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई.
तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के नेता हैदर अली शाह गिलानी ने लाहौर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई. उन पर धारा 295-A (धार्मिक विश्वासों का अपमान) और PECA 2016 की धारा 11 (घृणास्पद भाषण) के तहत केस दर्ज हुआ.

सिद्धू मूसेवाला से क्या कनेक्शन?
रजब बट के एक वीडियो में वे परफ्यूम की शीशी दिखाते हुए कहते हैं,"ये आ गया 295 मेंस, ये आ गया 295 वूमेंस... मेरे उस्ताद पर भी वही दफा लगी थी. मेरे ऊपर भी वही दफा लगी है. मेरे उस्ताद के सर पर 295 लगी थी, मेरे सर पर दो हैं - 295-A, 295-C." इस वीडियो में वे सिद्धू मूसेवाला को "उस्ताद" कहते हैं.

सिद्धू मूसेवाला और 295 गाना
सिद्धू मूसेवाला ने "295" नामक गाना हत्या से पहले रिलीज किया था. गाने में उन्होंने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295 को केंद्र में रखा. उन्होंने बताया कि सच बोलने पर लोगों पर यह धारा लगाई जाती है. दिलचस्प बात यह है कि मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 (29-5) को हुई, जिससे यह संख्या अधिक चर्चित हो गई. TLP नेता हैदर अली शाह गिलानी ने कहा कि रजब बट ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और ईशनिंदा कानूनों का उल्लंघन किया.

रजब बट पर गिरफ्तारी की तलवार
बता दें कि पाकिस्तान में ईशनिंदा एक संवेदनशील मुद्दा है. निराधार आरोप भी भीड़ के गुस्से को भड़का सकते हैं. अगर दोषी साबित हुए, तो रजब बट को 10 साल तक की सजा हो सकती है. रजब बट ने एक माफीनामा वीडियो जारी किया.उन्होंने कहा कि वे ईशनिंदा कानूनों के खिलाफ नहीं हैं,लेकिन सख्त धार्मिक संगठनों के दबाव में गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget