एक्सप्लोरर

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में ऑपरेशन के दौरान 4 आतंकवादी ढेर, PAK पुलिस का एक जवान भी मारा गया

Khyber Pakhtunkhwa News: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. ये सभी आतंकवादी (Terrorist) निर्दोष नागरिकों की हत्या में भी शामिल रहे थे.

Pakistani Soldier And Terrorist Killed: पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में एक ऑपरेशन के दौरान 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. डॉन अखबार के मुताबिक, शनिवार (31 दिसंबर) को खैबर पख्तूनख्वा में बन्नू के जेनी खेल इलाके में एक खुफिया आधारित ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें चार लोग मारे गए. बताया जा रहा है कि मारे गए ये सभी लोग आतंकवादी थे. वहीं, इस दौरान एक पाकिस्तानी सिपाही भी मारा गया है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी (Terrorist) पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे.

खैबर पख्तूनख्वा मारे गए 4 आतंकी

डॉन ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की एक प्रेस रिलीज का हवाला देते हुए बताया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने को घेर लिया. जिसके बाद पाक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई. ऑपरेशन के दौरान चार आतंकी ढेर कर दिए गए. वहीं, एक पाकिस्तानी सिपाही इस ऑपरेशन के दौरान मारा गया. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में मारे गए 25 वर्षीय सिपाही का नाम मोहम्मद वसीम है और वह खैरपुर का रहने वाला था.

हथियार और गोला-बारूद बरामद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकवादी निर्दोष नागरिकों की हत्या में भी शामिल रहे थे. पुलिस प्रवक्ता याकूब शाह के हवाले से बताया गया है कि आतंकवादियों ने सुबह कुलाची तहसील में तकवारा चेक पोस्ट पर हमला किया था. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने कई रॉकेट और हथगोलों का इस्तेमाल किया था. जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद शोएब खान और डीएसपी सदर सर्कल हाफिज मोहम्मद अदनान की देखरेख में इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था.

लगातार पुलिसकर्मियों को बना रहे निशाना

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी तरह की कोशिश में 25 दिसंबर को आतंकवादियों ने उसी कुलाची तहसील पुलिस थाने की एक मोबाइल वैन पर हमला किया था, जिसमें विस्फोटक उपकरण के साथ बख्तरबंद पुलिस कर्मियों की गाड़ी को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास किया गया था. इससे पहले 29 दिसंबर को तकवारा इलाके में चलाई गई छापेमारी में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था और 20 कारतूस के साथ एक पिस्तौल जब्त की गयी थी.

30 दिसंबर को एक पुलिस पिकेट पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद कई ढेर हो गए जबकि कुछ आतंकी भागने में सफल रहे थे.

ये भी पढ़ें:

अपने सबसे नाजुक दौर से गुजर रहा है पाकिस्तान, हमें चाहिए सभी का साथ- पाक आर्मी चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार? पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन!
ईरान में स्कूल पर हमले के लिए अमेरिका जिम्मेदार? पेंटागन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ट्रंप की बढ़ जाएगी टेंशन!
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकेड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकेड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget