एक्सप्लोरर

Pakistan Economic Crisis: कंगाली के बाद भी आईएमएफ के सामने शर्त रख रहा है पाकिस्तान, बोला- नहीं करेंगे समझौता

Pakistan Economic Crisis: वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि किसी को भी पाकिस्तान पर यह हुक्म चलाने का कोई अधिकार नहीं है कि उसके पास कितनी रेंज की मिसाइलें और कौन से परमाणु हथियार हो सकते हैं.

Pakistan In Economic Crisis: रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया, यह कहावत पाकिस्तान पर बिल्कुल सटीक बैठती है. ऐसा इसलिए क्योंकि बदहाली के दौर से गुजरने के बावजूद भी पाकिस्तान मदद करने वालों के आगे शर्त रख रहा है. दरअसल, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने गुरुवार (16 मार्च) को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से रुके हुए कर्ज को वापस लेने के लिए हम अपने परमाणु कार्यक्रम से कोई समझौता नहीं करेंगे.

गौरतलब है कि पाकिस्तान इन दिनों कंगाली के दौर से गुजर रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है. मित्र देशों से लाख गुहार लगाने के बाद भी मदद नहीं मिली है. महंगाई आसमान छू रही है. बुनियादी जरूरतों के लिए लोग तरस रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान के पास आईएमएफ ही एक विकल्प बचा है, जिससे मदद की उम्मीद है. हालांकि अभी तक बात नहीं बन पाई है. 

'समझौता नहीं करेगा पाकिस्तान'

दरअसल, मदद से पहले आईएमएफ ने कई शर्तें लगाई हैं. इनमें से एक परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी शर्त भी है. लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, परमाणु कार्यक्रमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. बता दें कि पाकिस्तान की सरकार को IMF के 1.1 बिलियन डॉलर के फंड का इंतजार है. 

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार का यह बयान पाक सीनेटर रज़ा रब्बानी के एक सवाल पर आया है. रब्बानी ने जब पूछा कि क्या सरकार को देश के हितों के खिलाफ कदम उठाने के लिए मजबूर करने के लिए आईएमएफ कार्यक्रम में देरी की जा रही है. पाकिस्तान में गहराते आर्थिक संकट के बीच देश के परमाणु हथियारों के जखीरे को लेकर पूरी दुनिया की चिंताएं बढ़ गई हैं.

पाकिस्तान पर हुक्म चलाने का कोई अधिकार नहीं: डार 

रब्बानी के सवाल के जवाब पर वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि पाकिस्तान अपने परमाणु या मिसाइल कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करने जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि किसी को भी पाकिस्तान पर यह 'हुक्म चलाने का कोई अधिकार नहीं है कि उसके पास कितनी रेंज की मिसाइलें और कौन से परमाणु हथियार हो सकते हैं. डार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आईएमएफ के साथ जो भी समझौता होगा, उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Pakistan Economic Crisis: कंगाल पाकिस्तान फिर बढ़ गई महंगाई, पेट्रोल 272 और डीजल 293 रुपये लीटर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget