एक्सप्लोरर

India-Pakistan Relations: पाकिस्तान से कश्मीर को लेकर बात करे भारत नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम... इस शख्स ने दी खुलेआम धमकी

India-Pakistan: इस्लामाबाद में बीते 1 अगस्त को पाकिस्तान खनिज शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने भाषण के दौरान शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार रहने की बात की थी.

India-Pakistan Relations: हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने का आग्रह किया था. वो  खासकर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत शुरू करने का अनुरोध कर रहे थे. इसी बीच एक बार फिर से भारत से बातचीत करने की बात दोहराई गई. हालांकि, इस बार पाकिस्तान के अमेरिकी राजदूत मसूद खान ने  जोर देकर कहा कि बात करने से इनकार करने से सभी के लिए खतरनाक परिणाम होंगे. 

पाकिस्तानी न्यूज मीडिया डॉन ने अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत मसूद खान के हवाले से कहा कि भारत की तरफ से बातचीत का जिक्र होना चाहिए. इसमें दो लोगों की जरूरत होती है. ये काम सिर्फ एक पक्ष की तरफ से संभव नहीं हैं.

अमेरिका ने किया था समर्थन
इस्लामाबाद में बीते 1 अगस्त को पाकिस्तान खनिज शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने भाषण के दौरान शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार रहने की बात की थी. उन्होंने कहा था कि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा था कि हम उनसे (भारत) से बात करने के लिए तैयार हैं. बशर्ते पड़ोसी जरूरी मुद्दों पर बात करने के लिए गंभीर हो.

पीएम शहबाज शरीफ के बयान के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान की अपील का समर्थन किया था. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था "जैसा कि हमने लंबे समय से कहा है, हम भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं."

भारत ने बातचीत से किया इंकार
हालांकि, भारत ने बातचीत फिर से शुरू करने से इनकार करते हुए कहा कि इस्लामाबाद को बातचीत फिर से शुरू करने से पहले शांति का माहौल बनाना होगा. ये पहली बार नहीं था जब पाकिस्तान ने भारत से द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने का आग्रह किया था.

इस साल की शुरुआत में जनवरी में पीएम शहबाज़ ने दुबई स्थित एक टेलीविजन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देश ने भारत के साथ तीन युद्धों के बाद अपना सबक सीखा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब वह अपने पड़ोसी के साथ शांति चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:Russia Role in Africa: पुतिन का 'प्लान अफ्रीका', नाइजर के बाद रूस की पूरा महाद्वीप 'कब्जाने' की तैयारी, मगर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget