एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ताकत देख छूटे पसीने, पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शहबाज शरीफ का ऐलान- हम बनाएंगे नई आर्मी कमांड...

चीन की पीएलए-रॉकेट कमांड की तर्ज पर ही पाकिस्तान अपनी रॉकेट फोर्स बनाने की योजना बना रहा है. चीन की पीएलए-रॉकेट कमांड में मिसाइल थलसेना या वायुसेना का नहीं बल्कि एक अलग कमांड का हिस्सा होती हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के मिसाइल अटैक से सुन्न पड़े पाकिस्तान ने एक नई रॉकेट फोर्स कमांड बनाने की घोषणा की है. गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को अपने देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस नई आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड (ARFC) बनाने का ऐलान किया.

जानकारी के मुताबिक, चीन की पीएलए-रॉकेट कमांड की तर्ज पर ही पाकिस्तान अपनी रॉकेट फोर्स खड़ी करने की योजना बना रहा है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की एयर डिफेंस से जुड़ी कोई भी रक्षा प्रणाली भारत की ब्रह्मोस और स्कैल्प जैसी मिसाइलों को काउंटर करना तो दूर डिटेक्ट तक नहीं कर पाई थी. साथ ही पाकिस्तान की ओर से भारत के सैन्य ठिकानों पर लॉन्च की गई मिसाइलें और रॉकेट तक भारत ने आसमान में ही मार गिराई थी.

भारत के खिलाफ पूरी तरह विफल होने के बाद शहबाज शरीफ ने रॉकेट फोर्स कमांड बनाने का ऐलान किया है. हालांकि, पाकिस्तान की अपनी अभी तक कोई फुल कमांड नहीं है. भूगौलिक तौर से कम क्षेत्रफल होने के चलते, पाकिस्तानी सेना, कोर-फॉर्मेशन पर गठित है. दूसरी और भारतीय सेना, सात अलग-अलग कमांड पर केंद्रित है. भारतीय सेना की ट्रेनिंग कमांड को छोड़कर बाकी सभी ऑपरेशनल कमांड के अधीन, तीन कोर हैं.

चीन की पीएलए-रॉकेट कमांड में मिसाइल, थलसेना या वायुसेना का नहीं बल्कि एक अलग कमांड का हिस्सा होती हैं. ऐसे में सभी तरह के छोटी दूरी से लेकर मध्यम और लंबी दूरी की मिसाइलों को लॉन्च करने की जिम्मेदारी इस रॉकेट फोर्स कमांड की होती है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मुरीदके और जैश ए मोहम्मद के बहावलपुर स्थित हेडक्वार्टर को मिसाइल के अटैक में पूरी तरह तबाह कर दिया था. इन अटैक में वायुसेना के रफाल (राफेल) फाइटर जेट ने अहम भूमिका निभाई थी. साथ ही पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस को बर्बाद करने के लिए वायुसेना के सुखोई (सु-30 एमकईआई) लड़ाकू विमानों ने ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया था. भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को, पाकिस्तान की एक भी एयर डिफेंस मिसाइल डिटेक्ट करने में नाकाम रही थी.

पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई के लिए फतेह मिसाइल का इस्तेमाल जरूर किया था, लेकिन उसे आसमान में ही भारत की एमआरसैम यानी मीडियम रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल (बराक-8) ने सिरसा के आसमान में मार गिराया था. ऐसे में पाकिस्तान की मिसाइल और एयर डिफेंस प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के तीन महीने बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने रॉकेट फोर्स खड़ी करने का ऐलान किया है. पहले से ही खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रही पाकिस्तानी सेना के लिए नई रॉकेट फोर्स खड़ी करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि पाकिस्तानी सेना के टैंक को चलाने के लिए तेल नहीं है तो ट्रेनिंग करने के लिए जरूरी गोला-बारूद की भी किल्लत है.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget