एक्सप्लोरर

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने पुलिस के पेट्रोलिंग प्वाइंट पर बरसाईं गोलियां

Pakistan News: पाकिस्तान में पलने वाले आतंकियों ने अब उसे ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है. आतंकियों की पनाहगाह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस पर हमला हुआ है.

Pakistan Terrorist Attack News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवली शहर में आतंकियों ने हाईवे पेट्रोलिंग पोस्ट पर हमला किया. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. आतंकी हमले के बाद पुलिस और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ भी हुई. इसमें दो आतंकियों की मौत हो गई, जबकि एक आतंकी बुरी तरह घायल हुआ है. पंजाब प्रांत में ये आतंकी हमला शनिवार (30 सितंबर) की रात को हुआ. हमले के बाद से ही पुलिस ने इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी है. 

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि 10 से 12 आतंकियों के ग्रुप ने ईसा खेल कुंडाल पेट्रोलिंग पोस्ट पर हमला किया. आतंकियों और पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई. आतंकी पेट्रोलिंग पोस्ट में घुसने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उन्हें नाकामयाब किया गया. प्रवक्ता ने बताया कि दो आतंकियों को ढेर किया गया, जबकि एक कांस्टेबल के आंख में गोली लगने से उसकी मुठभेड़ वाली जगह पर ही मौत हो गई. 

चार घंटे तक चलती रही मुठभेड़

पुलिस का कहना है कि करीब चार घंटे तक मुठभेड़ चलती रही और इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां बरसाईं जा रही थीं. पंजाब पुलिस के प्रमुख डॉ उस्मान अनवर का कहना है कि जिन आतंकियों को ढेर किया गया है, वो देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए आतंकी हमलों में शामिल थे. अभी मुठभेड़ वाली जगह से जितने भी आतंकी फरार हुए हैं, उन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. माना जा रहा है कि आतंकी ज्यादा दूर नहीं निकले हैं. 

टीटीपी से जुड़े थे आतंकी 

मिली जानकारी के मुताबिक, पेट्रोलिंग पोस्ट पर हमला करने वाले आतंकी पूरी तैयारी के साथ आए थे. उन्होंने प्लान के तहत हमला किया. पेट्रोलिंग पोस्ट को दोनों तरफ से घेर कर गोलियां बरसाई गईं. मियांवली में हुए इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दहशतगर्द 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (TTP) से जुड़े हुए थे. टीटीपी अक्सर ही सैन्य चौकियों और पुलिस के काफिले को निशाना बनाता रहा है. इस आतंकी संगठन के ज्यादातर हमले आत्मघाती होते हैं. 

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान आत्मघाती हमले में अबतक 59 लोगों की मौत, पाक ने भारत की खुफिया एजेंसी के हाथ होने के लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget