एक्सप्लोरर

बिना किसी कसूर के पाकिस्तानी हिंदू टीचर ने काटी ईशनिंदा के आरोप में 5 साल की सजा, बरी होने के बावजूद जान जाने की नौबत

Pakistan Latest News: सुख देव हेमनानी ने आगे कहा कि उनके बरी होने के बाद हम उनके और उनके परिवार वालों की सुरक्षा का बंदोबस्त कर रहे हैं.

Pakistan Latest News: साल 2019 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित एक हिंदू टीचर को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. करीब 5 साल तक चले कानूनी कार्रवाई के बाद अब जाकर इस मामले का परिणाम सामने आया है. अदालत ने हिंदू टीचर को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है. कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाते हुए कहा कि शिक्षक के खिलाफ लगे आरोपों के पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं इसलिए कोर्ट उन्हें बरी करने का फैसला लेती है.

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ उचित संदेह स्थापित करने में नाकामयाब साबित हुआ है. अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के बावजूद शिक्षक के रिश्तेदारों और परिवारजनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है. उनका मानना है कि पाकिस्तानी धर्मांध लोग कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बावजूद उन्हें अपना निशाना बना सकते हैं. 

सिंध मानवाधिकार आयोग के बोर्ड सदस्य सुख देव हेमनानी ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि 2019 में हिंदू टीचर पर ईशनिंदा के झूठे आरोप मढ़े गए थे. इसकी वजह से उन्हें 5 साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा. आखिरकार आज उन्हें अदालत द्वारा न्याय मिल गया है और वह झूठे केस से बरी हो गए हैं.

सुख देव हेमनानी ने आगे कहा कि उनके बरी होने के बाद हम उनके और उनके परिवार वालों की सुरक्षा का बंदोबस्त कर रहे हैं. हेमनानी के मुताबिक हिंदू टीचर के खिलाफ एक गलत सूचना उनके साथ-साथ उनके परिवार वालों के लिए बड़ी समस्या बन सकती है.

हिंदू टीचर के खिलाफ एक छात्र ने अपने पिता से शिकायत की थी. कथित रूप से छात्र ने अपने पिता को बताया था कि उसके टीचर ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कुछ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ ली थी और शिक्षक को 5 साल तक जेल की हवा खानी पड़ी.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में 9 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव, इस व्यक्ति की जीत मानी जा रही तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget