एक्सप्लोरर

'48 घंटे के अंदर बलूचिस्तान खाली करें चीन नहीं तो...', किसकी धमकी से बढ़ गई PAK की टेंशन

25 Militants Killed In Peshawar: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान में एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर समेत 25 आतंकवादी मारे गए जबकि 11 अन्य घायल हो गए.

25 Militants Killed In Peshawar: पाकिस्तान के अशांत कबायली जिले खैबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके दो सहयोगी समूहों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए व्यापक अभियान में एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर समेत 25 आतंकवादी मारे गए जबकि 11 अन्य घायल हो गए. पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) ने टीटीपी का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा कि ये अभियान 'पुख्ता खुफिया जानकारी' पर आधारित थे और इससे ‘फितना अल खवारिज’ और उसके सहयोगियों को बड़ा झटका लगा. बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने अब तक 25 आतंकवादियों को मार गिराया गया है जिनमें इसका सरगना अबुजार उर्फ ​​सद्दाम शामिल है, जबकि 11 आतंकी घायल हुए हैं. इसमें कहा गया कि अभियान के दौरान चार सैनिकों की भी मौत हो गई.

बलूचिस्तानियों ने चीन पाकिस्तान को दी चेतावनी

जहां एक तरफ पाकिस्तान सेना आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है तो वहीं पाकिस्तान और चीन के खिलाफ बलूचिस्तान ने मोर्चा खोल दिया है. बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए चीन और पाकिस्तान को 48 घंटे के अंदर बलूचिस्तान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है. उनका कहना है कि चीन द्वारा शुरू किए गए चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के चलते बलूचिस्तान के स्थानीय लोगों को दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बलूचिस्तान के स्थानीय लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. चीन सिर्फ खुद का फायदा देख रहा है और स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है. 

क्या अल्पसंख्यक बनकर रह जाएंगे बलूच के लोग

बता दें कि चीन पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट शहर से चीन के शिनजियांग शहर को जोड़ेगा, जहां से खाड़ी देशों से आ रहे तेल और गैस को कम समय में और कम लागत में चीन तक पहुंचा जा सकता है. यही कारण है कि बलूचिस्तान के लोगों को लगता है कि इस योजना के चलते चीन और पाकिस्तान के लोग बड़ी संख्या में आएंगे और बलूचिस्तान के स्थानीय लोग ही अल्पसंख्यक बनकर रह जाएंगे.

यह भी पढ़ें- UAE बन गया है अमीरोंं का ठिकाना, जानें इस साल कितने भारतीय करोड़पति छोड़ने वाले हैं देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget