एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान का पंजाब विधानसभा बना अखाड़ा, आपस में भिड़े विधायक, धक्कामुक्की में स्पीकर का हाथ टूटा, 3 विधायक अरेस्ट

Pakistan Crisis: इमरान खान के सत्ता से बेदखल होने के बाद भी पाकिस्तान में राजनीतिक संकट दूर नहीं हुआ है. वहां पंजाब विधानसभा में पिछले दिनों विधायकों के बीच मारपीट में स्पीकर का हाथ टूट गया.

Pakistan Political Crisis: इमरान खान के सत्ता से बेदखल होने के बाद भी पाकिस्तान में राजनीतिक संकट दूर नहीं हुआ है. नेशनल असेंबली में भले ही अभी सब कुछ ठीक चल रहा हो, लेकिन पाकिस्तान के पंजाब विधानसभा में हालात बेहद खराब हैं. स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां हुई मारपीट में स्पीकर का हाथ टूट गया. मारपीट के बाद इमरान खान की पार्टी के 3 विधायक गिरफ्तार किए गए हैं.

स्पीकर के हाथ में फ्रैक्चर

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों पाकिस्तान के पंजाब विधानसभा में नए सीएम का चुनाव होना था. वोटिंग के दौरान ही इमरान खानी की पार्टी पीटीआई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) के विधायकों के बीच खूब मारपीट हुई. मारपीट में पाकिस्तान मुस्लिम लीग- क्यू के चीफ और पंजाब विधानसभा के स्पीकर चौधरी परवेज इलाही के हाथ में फ्रैक्चर आ गया. पीटीआई के एमएलए इसके बाद डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी पर भी हमला करने लगे. इसी दौरान पुलिस ने पीटीआई के तीन विधायकों को गिरफ्तार कर लिया.

इसलिए हुई मारपीट

पंजाब में अभी तक इमरान खान की पार्टी पीटीआई सत्ता में थी. नेशनल असेंबली के बाद यहां भी विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया. इसके बाद मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद इमरान खान ने सरकार में शामिल बागी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- क्यू के चौधरी परवेज इलाही को सीएम पोस्ट ऑफर किया था, लेकिन पाकिस्तान मुस्लिम लीग- क्यू ने ऑफर ठुकरा दिया. इसके बाद से नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर वहां गतिरोध जारी है.

डिप्टी स्पीकर पर पीटीआई विधायकों ने किया हमला

खींचतान के बीच शनिवार को नए सीएम के चुनाव के लिए विधानसभा का सत्र जैसे ही शुरू हुआ, वैसे ही पीटीआई के विधायकों ने डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी पर लोटे फेंकने शुरू किए. कुछ विधायकों ने उनके बाल भी खींच दिए. गुस्साए पीटीआई विधायकों ने पार्टी के बागी विधायकों के साथ भी मारपीट की.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और दंगा निरोधक दस्ते को विधानसभा में भेजा गया. पुलिस ने पीटीआई के 3 विधायकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्पीकर की सीट को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन महिला विधायकों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को घेर लिया. पीटीआई विधायकों ने पीएमएल-क्यू के मुखिया और स्पीकर चौधरी परवेज इलाही पर भी हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget