एक्सप्लोरर

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की विवादित टिप्पणी तो पुलिस अफसर ने स्टेशन में ही शख्स को मारी गोली

Pakistan Blasphemy: सैयद खान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को स्टेशन में ही पुलिस अफसर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

पाकिस्तान के क्वेटा में ईशनिंदा के आरोपी की एक पुलिस अफसर ने पुलिस स्टेशन में गोली मारकर हत्या कर दी. मामला गुरुवार का बताया जा रहा है. सैयद खान पर बुधवार को पैगंबर मोहम्मद का अनादर करने के आरोप में भीड़ ने हमला कर दिया था. इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

टाइम्स ऑफ इडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पुलिस अफसर मोहम्मद खुर्रम ने बताया कि गोली मारकर हत्या करने वाले पुलिस अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, उन्होंने इस मामले में और जानकारी देने से इनकार कर दिया.

भीड़ ने किया पुलिस स्टेशन पर हमला

स्थानीय लोगों ने बताया कि सैयद खान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. उसकी गिरफ्तारी के बाद लोगों ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया. भीड़ आरोपी खान को सौंपने की मांग कर रही थी. इतना ही नहीं पुलिस स्टेशन के बाहर के रोड को भी इस्लामिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जाम कर रखा था. इस दौरान पुलिस स्टेशन में ग्रेनेड भी फेंका गया. हालांकि, बाद में पुलिस अफसरों के समझाने के बाद भीड़ वहां से चली गई. 

पाकिस्तान में ईशनिंदा को लेकर कड़ा कानून

पाकिस्तान में ईशनिंदा को लेकर कड़ा कानून है. यहां इस्लाम और पैगंबर का अनादर करने पर मौत की सजा तक का प्रावधान है. इतना ही नहीं यहां ईश निंदा के आरोपों में अक्सर मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आती रहती हैं.   
 
हाल ही में पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपियों पर हमलों की घटनाओं में इजाफा हुआ है. जून में मद्यन में भीड़ ने कुरान का अनादर करने के आरोप में टूरिस्ट की पीट पीटकर हत्या कर दी थी. 2022 में पंजाब प्रांत में एक भीड़ ने ईसाइयों के चर्चों और घरों पर हमला कर दिया. भीड़ का दावा था कि उन्होंने एक स्थानीय ईसाई और उसके दोस्त को कुरान के पन्नों का अपमान करते हुए देखा था. जरनवाला में हुए हमले की देश भर में निंदा हुई, लेकिन ईसाइयों का कहना है कि हिंसा से जुड़े लोगों पर अभी तक मुकदमा नहीं चलाया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget