एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान सबक सीख चुका है', बोले शहबाज शरीफ, प्रधानमंत्री मोदी से की अपील, 'चलिए बैठकर बात करते हैं'

Pakistan Economic Crisis: शहबाज शरीफ ने कहा भारतीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि हमें बातचीत की मेज पर बैठना चाहिए. पाकिस्तान को तीन युद्धों में सबक मिल चुका है.

Pakistan PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है. हालत यह है कि वहां लोगों को खाने का आटा नहीं मिल पा रहा है. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक बयान सामने आया है जिसमें पड़ोसी देश के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अपना सबक सीख चुका है और अब वह शांति से रहना चाहता है. 

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अल अरबिया को दिए इंटरव्यू में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हर समस्या से बातचीत के लिए तैयार होने की बात भी कही है. शाहबाज शरीफ ने कहा भारतीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि हमें बातचीत की मेज पर बैठकर हर मुद्दे को हल करने की कोशिश करनी चाहिए.

सबक सीख चुका पाकिस्तान- शाहबाज
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने की वकालत करते हुए कहा, ''हम पड़ोसी हैं. यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें. प्रगति करे या फिर एक दूसरे से लड़ाई करें और समय-संसाधनों को बर्बाद करें.'' उन्होंने आगे कहा, ''हम भारत के साथ तीन युद्ध लड़ चुके हैं और यह हर बार और कंगाली, गरीबी और लोगों के लिए बेरोजगारी लाया है. हम अपना सबक सीख चुके हैं और हम शांति से रहना चाहते हैं.''

बातचीत का संदेश
शहबाज शरीफ ने कहा, ''हम हमारी प्रॉब्लम सॉल्व करने को तैयार हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि चलिए बैठते हैं और बात करते हैं. पाकिस्तान नहीं चाहता कि हम हमारे संसाधनों को बम और बारूद बनाने में खर्च करें.'' 

युद्ध को बताया विनाशकारी
शरीफ ने परमाणु शक्ति होने का हवाला देते हुए युद्ध को किसी के लिए भी ठीक नहीं होने की बात कही. उन्होंने कहा, "हम परमाणु शक्तियां हैं, हथियारों से लैस हैं और अगर भगवान न करे कि युद्ध छिड़ जाए तो जो हुआ उसे बताने के लिए कौन जीवित रहेगा. मैंने प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद से कहा है कि आप भारत और पाकिस्तान के बीच अहम रोल अदा कर सकते हैं."

पाकिस्तान लड़ चुका है तीन युद्ध
पाकिस्तान तीन बार भारत से सीधा युद्ध लड़ चुका है और तीनों बार उसे मुंह की खानी पड़ी है. भारत और पाकिस्तान के बीच पहली जंग 1965 में हुई थी. उस समय भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे और पाकिस्तान में जनरल याह्या खान के नेतृत्व में सैन्य शासन था. भारतीय सेना पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटी थी. ताशकंद समझौते के बाद ये युद्ध खत्म हुआ था.

भारत-पाकिस्तान के बीच दूसरी जंग 1971 में हुई थी. इस जंग में पाकिस्तान को ऐसी शर्मनाक हार मिली थी जिससे वह आज तक नहीं उबर पाया है. 71 की जंग में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे और बांग्लादेश बना था. इस जंग में भारत ने अमेरिका जैसी महाशक्ति के दबाव को ठुकरा दिया था. जंग में पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद भारतीय सैन्य रणनीति की पूरी दुनिया में तारीफ हुई.

तीसरा युद्ध पाकिस्तान ने 1999 में कारगिल में छेड़ा था. इस दौरान पाकिस्तानी सैनिक सर्दियों के मौसम में चुपके से आकर चोटियों पर बैठ गए थे. बाद में भारत ने बड़ा अभियान चलाकर सभी चौकियों पर कब्जा करते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर आइना दिखाया था. पहले तो पाकिस्तान इस युद्ध में अपने सैनिकों के होने से भी इनकार करता रहा था लेकिन बाद में उसके नेतृत्व ने माना कि यह उस समय के जनरल परवेज मुशर्रफ के दिमाग की उपज थी. मुशर्रफ को उम्मीद थी कि पाकिस्तानी सेना भारत से ये इलाका छीन लेगी लेकिन भारत के वीर जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

यह भी पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद के रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया, भारत को मिली कामयाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget