एक्सप्लोरर

PM इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव से पहले लगा एक और झटका, चुनाव आयोग ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

पाकिस्तान इलेक्शन कमिशन ने पीएम इमरान खान पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया है. उन पर ये जुर्मना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर खैबर-पख्तूनख्वा के स्वात घाटी में रैली करने पर लगाया गया है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों मुश्किलों में घिरते ही जा रहे हैं. एक तरफ जहां वो अपनी कुर्सी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें पाकिस्तान चुनाव आयोग ने झटका दिया है. ईसीपी यानी पाकिस्तान इलेक्शन कमिशन ने पीएम इमरान खान पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया है. उन पर ये जुर्मना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर खैबर-पख्तूनख्वा के स्वात घाटी में रैली करने पर लगाया गया है. 

पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन ने 15 मार्च को इमरान खान को स्वात में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने से रोक दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री ने निर्देशों की अनदेखी की और एक दिन बाद एक रैली को संबोधित किया. ईसीपी की नई आचार संहिता के अनुसार, सार्वजनिक पद पर आसीन कोई भी व्यक्ति उन जिलों का दौरा नहीं कर सकता है, जहां चुनाव हो रहे हैं. खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण 31 मार्च को होगा.

इमरान खान को 2 बार नोटिस जारी किया गया

ईसीपी ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए खान को दो बार नोटिस जारी किया था. आखिरी नोटिस 21 मार्च को खैबर पख्तूनख्वा के मलकंद इलाके में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए भेजा गया था. प्रधानमंत्री और योजना एवं विकास मंत्री असद उमर ने नोटिस के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. याचिका के मुताबिक, चुनाव प्रचार को लेकर नए कानून के बावजूद नोटिस जारी किए गए हैं.

हालांकि, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन (ईसीपी) को प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकने से इनकार कर दिया था. ईसीपी ने खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय निकाय के चुनाव के दूसरे चरण के दौरान प्रधानमंत्री खान पर बैठकों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

ये भी पढ़ें-

ट्रीटमेंट कराने दिल्ली आए RJD सुप्रीमो लालू यादव, एम्स ने भर्ती करने से किया मना, कहा- रांची के रिम्स में कराइए इलाज

MCD चुनाव पर बोले केजरीवाल- दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली BJP छोटे चुनाव से डरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget