एक्सप्लोरर

Pakistan PIA Air Hostess: PIA की एयर होस्टेस का कारनामा! अबू धाबी से तस्करी कर ले जा रही थी महंगे फोन, ऐसे आई पकड़ में

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एयर होस्टेस को लाहौर एयरपोर्ट पर महंगे मोबाइल फोन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जानें इस शर्मनाक मामले की पूरी जानकारी.

Pakistan PIA Air Hostess Smuggling: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एक एयर होस्टेस का एक और तस्करी से जुड़ा मामला सामने आया है. लाहौर के कस्टम अधिकारियों ने अबू धाबी से उड़ान भरने के बाद एयर होस्टेस के पास से दर्जनों महंगे मोबाइल फोन बरामद किए. एयर होस्टेस को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, एयर होस्टेस उड़ान संख्या पीके 264 में तस्करी के लिए दर्जनों महंगे मोबाइल फोन लेकर जा रही थी. लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, उसके सामान की जांच के दौरान ये फोन बरामद किए गए. कस्टम अधिकारियों ने बताया कि सभी फोन जब्त कर लिए गए हैं और एयर होस्टेस के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है.

तस्करी के रैकेट की जांच
अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, ताकि तस्करी के इस रैकेट का पता लगाया जा सके. यह मामला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए एक और शर्मनाक घटना के रूप में सामने आया है. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही पीआईए ने अपने दो चालक दल के सदस्यों को मोबाइल फोन चोरी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया था. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि दोनों कर्मचारियों को उनकी जांच के बाद नौकरी से निकाल दिया गया.

PIA की एयर होस्टेस का विवादास्पद इतिहास
पीआईए की एयर होस्टेस पहले भी तस्करी के मामलों में फंसी हैं. जुलाई 2024 में, एक अन्य एयर होस्टेस को विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसे अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था, जब उसके मोजों में अमेरिकी डॉलर और सऊदी रियाल छिपे मिले थे, जिनकी कीमत लाखों पाकिस्तानी रुपये में थी. वहीं इससे पहले पेरिस जाने वाली फ्लाइट को लेकर किए गए प्रचार को लेकर भी PIA विवादों मे आ गया था, जब उन्होंने पोस्टर में हवाई जहाज को एफिल टावर के सामने उड़ाते हुए दिखा दिया था, जिसे देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ये कोई 9/11 अमेरिकी हमले से मिलता-जुलता लग रहा था. इसको लेकर विदेश मंत्री इशाक डार ने भी निराशा जाहिर की थी.

ये भी पढ़ें: Pakistan Terrorists: तालिबान से तनाव के बीच PAK सेना ने दिखाई ताकत, 30 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget