एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान के PM इमरान खान के 120 अरब रुपये के सब्सिडी पैकेज एलान को विपक्ष ने बताया- ऐतिहासिक फर्जीवाड़ा, मांगा इस्तीफा

Pak Subsidy Package: इमरान खान ने बुधवार को गरीब परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए 120 अरब रुपये के बड़े पैकेज की घोषणा की.

Pak Subsidy Package: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से 120 अरब के सब्सिडी पैकेज के एलान को विपक्ष ने सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फर्जीवाड़ा करार दिया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विपक्षी दलों ने बुधवार को इमरान खान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर वास्तव में वह लोगों को राहत देना चाहते हैं तो अपना इस्तीफा दे दें.

डॉन न्यूज़ के पाकिस्तान की दो मुख्य विपक्षी पार्टियां पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने इमरान सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर आलोचना की. इमरान खान के संबोधन के महज कुछ घंटों के भीतर ही पीएमएल-एन की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने बयान जारी करते हुए इमरान खान से इस्तीफा देने को कहा. उन्होंने कहा- “राष्ट्रीय चैनल पर झूठ बोल रहे हैं और झूठे पैकेज का एलान कर देश को मुर्ख बना रहे हैं. ”

इससे पहले, प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को गरीब परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए 120 अरब रुपये के बड़े पैकेज की घोषणा की. उन्होंने इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा कल्याणकारी योजना बताया.

उन्होंने राष्ट्र के नाम एक संबोधन में कहा कि सब्सिडी कार्यक्रम के तहत पात्र परिवार अगले छह महीनों के लिए 30 प्रतिशत कम कीमतों पर गेहूं का आटा, घी और दाल खरीद सकेंगे. खान ने कहा कि उनकी सरकार ने दो करोड़ परिवारों को अगले छह महीनों के लिए 30 फीसदी सस्ता आटा, दाल और घी खरीदने में मदद करने के लिए 120 अरब रुपये आवंटित किए हैं.

सब्सिडी को पाकिस्तान के इतिहास में सबसे बड़ा कल्याणकारी कार्यक्रम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान को सही मायने में कल्याणकारी देश बनाने की दिशा में एक कदम है क्योंकि इससे देश भर में 13 करोड़ लोगों को लाभ होगा. उन्होंने कहा कि यह सब्सिडी 260 अरब रुपये के एहसास कार्यक्रम के अतिरिक्त है, जो पहले से ही 1.2 करोड़ गरीब परिवारों को नकद सहायता प्रदान करने के लिए चल रहा है. खान ने यह भी घोषणा की कि कामयाब पाकिस्तान कार्यक्रम के तहत 40 लाख गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, जबकि इसी कार्यक्रम के तहत किसान कृषि के लिए 5,00,000 रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत, प्रत्येक चयनित परिवार के एक व्यक्ति को कुछ कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे आजीविका कमा सकें. उन्होंने कहा कि प्रान्तीय सरकारों के सहयोग से प्रत्येक परिवार को दस लाख रुपये तक मुफ्त इलाज में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य कार्ड जारी करने का काम चल रहा है और पहले से ही खैबर-पख्तूनख्वा के लोगों को कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

IAF Promotes Abhinandan: पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को वायुसेना ने किया प्रमोट

India on Pak NSA: अफगानिस्तान पर सम्मेलन में आने से PAK NSA ने किया मना, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget