एक्सप्लोरर

Pakistan-China Relations: चीन ने दिया पाक संग पक्की दोस्ती का सबूत! डेडलाइन खत्म होने से पहले बचा ली डूबती नैय्या, वरना...

पाकिस्तान को फिर एक बार कर्ज की संजीवनी मिली है. चीन ने 3.4 बिलियन डॉलर का लोन दिया, जिससे IMF की शर्तों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

Pakistan Get Loan From China: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से नाजुक स्थिति में हैं. विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घटता जा रहा है, महंगाई दर ऊंचाई पर है और आयात-निर्यात का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है. ऐसे में देश अपनी अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए लगातार अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं की ओर देख रहा है.

IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की सख्त शर्तों के कारण पाकिस्तान को न्यूनतम 14 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बनाए रखना जरूरी था, जो 30 जून 2025 तक पूरा किया जाना था. इसी समय सीमा को देखते हुए चीन ने आगे आकर 3.4 बिलियन डॉलर का लोन देकर पाकिस्तान की मदद की है. यह राशि सिर्फ एक आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि एक कूटनीतिक संदेश भी है कि चीन अभी भी पाकिस्तान का रणनीतिक और आर्थिक साझेदार बना हुआ है.

मिडिल ईस्ट और अन्य स्रोतों से मिली अतिरिक्त सहायता
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, केवल चीन ही नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट के अन्य वाणिज्यिक करदाता भी पाकिस्तान की मदद में आगे आए हैं. कुल मिलाकर पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर अतिरिक्त लोन मिडिल ईस्ट के कॉमर्शियल स्रोतों से मिला है, जबकि बहुपक्षीय फंडिंग एजेंसियों से लगभग 500 मिलियन डॉलर जुटाए गए हैं.

इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य IMF की निर्धारित शर्तों को पूरा करना और विदेशी मुद्रा भंडार को सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाना है. ये फंडिंग पाकिस्तान के लिए एक संजीवनी की तरह है, क्योंकि इनसे देश को अल्पकालिक राहत तो मिलेगी ही, साथ ही एक सकारात्मक संदेश भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जाएगा.

IMF की सहायता और भारत की चिंताएं
हाल ही में IMF ने भी पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का कर्ज दिया है, जिसे भारत ने लेकर अपनी चिंता जताई है. भारत का मानना है कि यह कर्ज सीमा पार आतंकवाद को पोषित करने में इस्तेमाल किया जा सकता है. बावजूद इसके IMF ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने लोन प्राप्त करने के लिए सभी निर्धारित शर्तें पूरी की थीं. यहां यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि IMF की सहायता केवल आर्थिक आंकड़ों पर आधारित होती है न कि भू-राजनीतिक चिंता पर होती है, लेकिन भारत की चिंता निराधार नहीं है. पाकिस्तान इस पैसे का इस्तेमाल सेना के काम में इस्तेमाल करता है.

क्या पाकिस्तान की नैया पार लगेगी?
3.4 बिलियन डॉलर का कर्ज एक तात्कालिक राहत जरूर है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है. इस लोन का इस्तेमाल विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर करने, लोन का भुगतान और आयात को नियंत्रित करने में किया जाएगा, लेकिन क्या यह दीर्घकालिक आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकता है? इस पर विश्लेषकों का मानना है कि अगर पाकिस्तान ने आंतरिक आर्थिक सुधारों पर ध्यान नहीं दिया तो विदेशी कर्ज की निर्भरता एक स्थायी समस्या बन जाएगी. टैक्स बेस को बढ़ाना, निर्यात को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना ही पाकिस्तान के लिए स्थायी समाधान होंगे.

ये भी पढ़ें: Pew Research Report: दुनिया के 24 फीसदी लोग किसी धर्म को नहीं मानते, हिंदू, मुस्लिम और ईसाईयों किसकी बढ़ी जनसंख्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
कौन सा शहर है भारत का स्ट्रॉबेरी हब? विदेशों तक होती है इसकी डिमांड
कौन सा शहर है भारत का स्ट्रॉबेरी हब? विदेशों तक होती है इसकी डिमांड
Gut Health: सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश
सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश
Embed widget