एक्सप्लोरर

Pakistan News: बलूचिस्तान की कोयला खदान में शक्तिशाली गैस विस्फोट, 6 की मौत

Pakistan explosion: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी सूबे बलूचिस्तान की एक कोयला खदान में जब मजदूर काम कर रहे थे तभी भारी गैस विस्फोट हुआ. इसकी चपेट में आने से छह श्रमिकों की मौत हो गई.

Pakistan: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी सूबे बलूचिस्तान की एक कोयला खदान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि खदान में जब मजदूर काम कर रहे थे तभी भारी गैस विस्फोट हुआ. इसकी चपेट में आने से छह श्रमिकों की मौत हो गई. पिछले दिनों एक अन्य कोयला खदान में भी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 15 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी. इसमें भी खदान से मीथेन गैस निकलने की वजह से वहां आग लगी और ब्लास्ट हो गया था. 

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, यह विस्फोट शनिवार को हरनाई जिले के शाहरग कोयला क्षेत्र में स्थित कोयले की खदान में तब हुआ, जब मज़दूर वहां काम कर रहे थे. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि खदान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे सभी मजदूर फंस गए. आनन-फानन में घटनास्थल पर बचाव दल को बुलाया गया, जिनकी मदद से फंसे हुए लोगों को और मृत मजदूरों के शवों को खदान से बाहर निकाला गया. इसके साथ ही हादसे में घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

पांच शव बरामद, एक की तलाश जारी 

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार सभी पीड़ित स्वात के शांगला इलाके के रहने वाले हैं. घटना के बारे में खान के मुख्य निरीक्षक गनी बलूच ने कहा कि गैस विस्फोट के बाद खदान में करीब 1,500 फुट नीचे आग लग गई, जिससे खदान का मुंह बंद हो गया. उन्होंने कहा कि बचाव दलों ने अब तक पांच शव बरामद किए हैं. एक शव अब भी मलबे में दबा हुआ है. अधिकारी ने आगे कहा कि घटना कैसे हुई, इसको लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Gujarat Election: वोटिंग से पहले गुजरात में बढ़ी हलचल, पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget