एक्सप्लोरर

Gujarat Election: वोटिंग से पहले गुजरात में बढ़ी हलचल, पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार (5 दिसंबर) को मतदान होगा. इस दौरान 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

Gujarat BJP Meeting: गुजरात में दूसरे चरण के मतदान से पहले हलचल बढ़ गई है. पीएम मोदी (PM Modi) रविवार (4 दिसंबर) को गुजरात पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की. इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर के कमलम में बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने पहुंचे. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील, मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने इस बैठक में पहले चरण के चुनाव की जानकारी ली और दूसरे चरण की रणनीति पर भी चर्चा की. इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी समेत सभी नेता बीजेपी कार्यालय से निकल गए. पीएम मोदी रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे. गुजरात में पहले फेज के लिए 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. इस दौरान करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ था. अब सोमवार (5 दिसंबर) को दूसरे फेज के लिए वोटिंग होनी है. 

पीएम मोदी अहमदाबाद में डालेंगे अपना वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में पीएम मोदी भी अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अपने पैतृक राज्य अहमदाबाद में अपनी आखिरी चुनावी रैली की थी और उसके बाद रोड शो किया था. ये प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा और सबसे लंबा रोड शो था, क्योंकि ये लगभग 50 किलोमीटर लंबा और 14 विधानसभा सीटों से होकर गुजरा था. 

93 सीटों के लिए होगा मतदान

गुजरात में हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार के बाद अब दूसरे फेज में 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. दूसरे चरण में 833 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.51 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे. नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. बता दें कि, 2017 के गुजरात चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 182 सीटों में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी. पार्टी पिछले 27 वर्षों से सत्ता में है और नरेंद्र मोदी (PM Modi) राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Gujarat Election: चुनाव से पहले मां से आशीर्वाद लेने पहुंचे पीएम मोदी, कल अहमदाबाद में डालेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget